विश्व पर्यावरण दिवस आज मनाया जा रहा है। इस मौके पर पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। जिसमें पौधे और वृक्षारोपण किया जाता है। अगर आप भी पेड़ लगाने जा रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार वृक्षारोपण करें यह काफी शुभ फल देने वाला होता है।

पं राजीव शर्मा (ज्योतिषाचार्य)। जब से सृष्टि अपने अस्तित्व में आई है तभी से वृक्षों एवं विभिन्न पौधों का इस सृष्टि के संचालन में बहुत ही योगदान रहा है।मनुष्य को जीवित रखने में और उसे अनेक प्रकार की समस्याओं से बचाने में वृक्षों का प्रत्यक्ष-परोक्ष किसी न किसी रूप में योगदान अवश्य रहा है।वास्तु दोषों को दूर करने में भी वृक्षों की अहम भूमिका देखी जा सकती है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने में वृक्षों की देखभाल करके एवं रोपने से अत्यंत लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

-अपनी राशियों के अनुसार करें वृक्षों का रोपण-

1.मेष राशि के वृक्ष मुख्यतः लाल चंदन एवं गूलर हैं।

2.वृष राशि के वृक्ष मुख्यतः सप्तपणी एवं जाम हैं।

3.मिथुन राशि के वृक्ष मुख्यतः कटहल एवं हरा सेमल हैं।

4.कर्क राशि के वृक्ष मुख्यतः पलास एवं यूकेलिप्टस हैं।

5.सिंह राशि के वृक्ष मुख्यतः पाटल एवं शमी हैं।

6.कन्या राशि के वृक्ष आम्र एव रामफल हैं।

7.तुला राशि के वृक्ष मुख्यतः मोरसलि एवं पारस पीपल हैं।

8.वृश्चिक राशि के वृक्ष मुख्यतः कत्था एवं नीम हैं।

9.धनु राशि के वृक्ष मुख्यतः पीपल एवं पाकड़ हैं।

10.मकर राशि के वृक्ष मुख्यतः शीशम एवं सिरस हैं।

11.कुंम्भ राशि के वृक्ष मुख्यतः सीता अशोक एवं अमलतास हैं।

12.मीन राशि के वृक्ष मुख्यतः बरगद एवं मदार हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari