इलाहाबाद संग्रहालय में विश्व विरासत दिवस का आयोजन

ALLAHABAD: इलाहाबाद संग्रहालय में बुधवार को विश्व विरासत दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सेन्ट्रल एकेडमी झूंसी के करीब 250 एवं ईश्वर शरण महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विषय के स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को संग्रहालय द्वारा निर्मित खुसरोबाग एवं चर्चेज ऑफ इलाहाबाद नामक वृत्तचित्र दिखाया गया।

लोक गायन की प्रस्तुति

लोक कलाओं पर आधारित कार्यक्रम में कमलेश चन्द्र यादव एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा लोक गायन प्रस्तुत किया गया। विरासत दिवस के सारस्वत सत्र की प्रथम वक्ता इविवि की प्रो। अनामिका राय थीं। अतुल यदुवंशी ने कला के महत्व को समझाते हुए सभी से विरासत के रूप में संरक्षित करने का आह्वान किया। प्रारम्भ में निदेशक डॉ। सुनील गुप्त ने सभी का स्वागत किया।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो महिलाओं से जघन्य अपराध की सुनवाई

महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराध और न्याय व्यवस्था विषय पर बुधवार को अल कौसर सोसाइटी द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आशा ज्योति केन्द्र में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर करीब 300 छात्राओं, महिलाओं ने हस्ताक्षर करके सरकार से मांग की कि फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाय। महिलाओं के साथ जघन्य अपराध करने वालों को फांसी या उम्र कैद की सज़ा सुनाई जाये। नाजिया ने कहा यह अभियान पूरे नगर में एक महीने तक चलाया जायेगा और इसकी कापी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति कार्यालय भेजी जायेगी। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य लता श्रीवास्तव ने निर्भया काण्ड के बात जुवेनाइल एक्ट में हुए बदलाव के बारे में चर्चा की। आरती विश्वकर्मा ने कहा कि निर्भया और कठुआ जैसी घटनाओं में इनवाल्व लोगों को नपुंसक बना देना चाहिए। जेबा, गुलफ्शां ने कहा कि ऐसा अपराध करने वालों को अरब कंट्री की तरह कठोर दण्ड दिया जाए। संचालन ऋतु यदुवंशी ने किया।

Posted By: Inextlive