कब्रिस्‍तान का नाम आते ही हम काफी डरा हुआ महसूस करते हैं। जहां चारों तरफ शव ही शव दफन हों वो जगह देखकर हैरान होना लाजिमी है। ऐसा ही एक कब्रिस्‍तान है इराक में जहां 50 लाख से ज्‍यादा शव दफन किए जा चुके हैं। यह किसी शहर से कई गुना बड़ा है।


रोजाना 200 शव दफनाए जातेयह कब्रिस्तान इराक के नजफ शहर के नजदीक है। इस कब्रिस्तान को पीस वैली के नाम से भी जाना जाता है। यानी कि यहां दूर-दूर तक सिर्फ कब्रें ही दिखाई देती हैं। इतने ज्यादा शव दफन होने का मुख्य कारण इराक में फैला आतंकवाद है। इराक हमेशा से ही आतंकियों का केंद्र रहा है, यहां पर इतने ज्यादा आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज लगभग 200 से ज्यादा मुर्दों को यहां दफनाया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक इस कब्रिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों के शव दफनाए जा चुके हैं। खास बात ये है कि ये कब्रिस्तान केवल इराक के लोगों के लिए नहीं है।जंग में जाने से पहले मन्नत मांगते हैं लड़ाके


इस कब्रिस्तान में मकबरा भी बना हुआ है। आईएसआईएस से मुकाबला होने से पहले लड़ाके यहां जरूर आते हैं। ये लोग मन्नत मांगते हैं कि अगर जंग में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें यहीं दफनाया जाए। दुनियाभर के शिया अपनों को दफनाने के लिए यही जगह पसंद करते हैं। इन कब्रों को ईंटों, प्लास्टर और कैलिग्राफी से सजाया जाता है। कुछ कब्रों से उसमें दफन शख्स की हैसियत का भी पता चलता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari