यह बात सुनकर आप भले ही चौंक रहे हों लेकिन जनाब दुनिया में आजकल बहुत कुछ ऐसा हो रहा है जिस पर यकीन करना मुश्किल है। लोग नई नई चीजें अपनाते रहते हैं कई बार लोग अपने धर्म भी बदलते हैं लेकिन आजकल दुनिया में एक नया धर्म अपने पैर पसार रहा है जिसका नाम है Kopimism। जी हां आप भले ही इसे बेकार मानें लेकिन दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं वह इस की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। यह धर्म फाइल शेयरिंग को दुनिया का सबसे बड़ा पुण्य बताता है चलिए जानते हैं दुनिया के सबसे नए और अनोखे धर्म के राज।

'कॉपीमिस्म' यानि फाइल शेयरिंग धर्म को बहुत सारे लोग भले ही बेवकूफी वाली हरकत करार दें लेकिन 5 जनवरी 2011 को स्वीडन की सरकार इसे धर्म की मान्यता दे चुकी है। पाईरेटेड डेटा को दुनिया भर में बांटने वाली फेमस टोरेंट वेबसाइट 'द पाइरेट बे' की हेल्प से इस धर्म की नींव रखी गई है। Isak Gersonइस धर्म के आध्यात्मिक गुरु माने जाते हैं। 'कॉपीमिस्म' धर्म बेसिकली कॉपी और मी इन दो शब्दों को मिलाकर बना है। इस धर्म के मानने वालों को कॉपी पेस्ट या कॉपी पेस्ट इंटेलेक्चुअल कहा जाता है। धर्म से जुड़े लोग मानते हैं कि संचार या कम्युनिकेशन ही इस दुनिया में सबसे पवित्र काम है। तभी तो इस धर्म से जुड़ी एक मुख्य वेबसाइट पर धर्म से जुड़ा कोई भी सिंबल नहीं बना है, बल्कि 'कॉपीमिस्म' धर्म के लोगो को यहां दिखाया गया है जिस पर लिखे हैं दो कंप्यूटर कमांड Control+C और Control+V।

 


महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर क्यों होते हैं! इसका राज जान लीजिए, वर्ना महिलाएं क्या कहेंगी?

 

Kopimism मानने वालों की शादी करवाता है कंप्यूटर

यह धार्मिक संगठन इंसानों को नहीं बल्कि जानकारियों और डेटा को सबसे ज्यादा महत्व देता है और जानकारियां फैलाना ही अपना धर्म मानता है। फिर भी साल 2012 में Kopimism धर्म को मानने वालों के बीच एक अनोखी शादी हुई थी। इस शादी में पंडित की भूमिका कोई इंसान नहीं बल्कि कंप्यूटर निभा रहा था। दुनिया के लिए इस अजीब से धर्म को लेकर नेशनल ज्योग्राफिक ने एक स्टोरी में लिखा था कि Kopimismदुनिया का सबसे नया धर्म है। वैसे इसे धर्म कहना भी जरा मुश्किल है लेकिन ऐसे लोग जो किसी भी धर्म से ना जुड़े हों वो लोग इसका हिस्सा बनते जा रहे हैं।

 

A4 पेपर यूज तो रोज करते हैं, पर A सीरीज के हर कागज की चौंकाने वाली कहानी सुनी है कभी?

 

इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका से लेकर दुनिया के तमाम देशों में धर्म के प्रति लोगों का रुझान कम होता दिख रहा है, हालांकि दूसरी तरफ भारत जैसे तमाम ऐसे भी देश हैं जहां पर धर्म के प्रति लोगों का रुझान पहले से बहुत ज्यादा बढ़ गया है। खैर जो भी हो दुनिया का सबसे नया और अनोखा धर्म अपनी अलग ही राहों पर तमाम लोगों को लेकर चला जा रहा है। Source

Posted By: Chandramohan Mishra