इंडिया पूरी दुनिया में एक उभरती हुई महाशक्ति है। इसका एक कारण ये भी है कि इंडिया की पॉपुलेशन चीन के बाद सबसे ज्यादा है और 2025 तक हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। जनसंख्या विस्फोट के कुछ फायदे भी हैं और नुकसान भी। बहरहाल वर्ल्‍ड पॉपुलेशन डे पर इंडियन पॉपुलेशन के इन्ही फैक्टर्स पर डालिए एक नजर...


दुनिया के हर 6 में से 1 व्यक्ति रहता है इंडिया मेंदुनिया की कुल आबादी 7 अरब है। जबकि इंडिया की कुल आबादी 1.3 अरब है। यानी दुनिया की 18.5 परसेंट आबादी इंडिया में रहती है। पाक और रूस से ज्यादा लोग यूपी में20 करोड़ है इंडिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश की जनसंख्या, जो कि रूस की पॉपुलेशन कुल 14.9 करोड़ और पाकिस्तान की पॉपुलेशन 18.2 करोड़ से भी ज्यादा है. 20.7 करोड़ है ब्राजील की पॉपुलेशन जो कि यूपी के लगभग बराबर है।  पाक की पॉपुलेशन से ज्यादा इंडिया में मुस्लिम17.2 करोड़ है देश में मुस्लिमों की कुल आबादी जोकि पाकिस्तान की कुल आबादी के बराबर है।थाईलैंड से ज्यादा लोग रहते हैं इंडिया की झुग्गियों में


6.5 करोड़ लोग इंडिया में रहते हैं झुग्गियों में। ये थाईलैंड की कुल पॉपुलेशन से भी ज्यादा है।

इंडिया के ज्यादातर गांव की पॉपुलेशन वेटिकन देश से ज्यादा800 की जनसंख्या है दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन की, जबकि इंडिया के मध्यम आकार के गांवों की आबादी भी इससे कहीं ज्यादा होती है।लगातार बढ़ती जनसंख्या

1.67 अरब है चीन की आबादी। 2025 में इंडिया चीन को जनसंख्या में छोड़ देगा पीछे। साल 1901 की तुलना में इंडिया की आबादी में 332 परसेंट की बढ़ोत्तरी हुई है। 18.1 करोड़ जनसंख्या वृद्धि हुई इंडिया में 2001 से 2011 के बीच। यह पाक की कुल जनसंख्या के लगभग बराबर थी। इंडिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों की बात करें तो यूपी, बिहार, बंगाल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु सबसे ऊपर हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari