आजकल हर देश अपनी सैन्‍य शक्‍ति को ज्‍यादा से ज्‍यादा मजबूत बनाना चाहता है। सेना का एक महत्‍वपूर्ण अंग होता है वायुसेना। हम पहले आपको विभिन्‍न देशों की थल सेना की ताकत के बारे में बता चुके हैं। आज आपको बताते हें कि इस समय किन दस देशों की वायुसेना है सबसे शक्‍तिशाली। खास बात ये है कि हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय वायुसेना इस क्रम में चौथे नंबर पर है।

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की वायुसेना
विश्व में सबसे ज्यादा आधुनिकतम हथियारों से लैस अमेरिकी वायुसेना का स्थान पहला है। कहते हैं पूरे विश्व की वायुसेनाओं के हथियार मिला कर जितने होंगे उतने अकेले अमेरिकी वायुसेना के पास हैं। इनकी ताकत इन आंकड़ों से नापी जा सकती है।
कुल विमान: 5,638
लड़ाकू विमान: 3,680
सैनिक:  332,854

रूसी वायुसेना
दूसरे नंबर पर है रूस की वायुसेना। गुजरते समय के साथ रूस अपनी सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ा रहा है और वापस सुपर पावर बनना चाहता है। इस समय उसकी वायुसेना की स्थिति इस प्रकार है।
कुल विमान: 10,000
लड़ाकू विमान: 4500
सैनिक:  160, 000

इजरायली वायुसेना
हैरत अंगेज रूप से तीसरे नंबर पर इजरायल की वायुसेना है। लगातार युद्ध की विभिषिका से जूझ रहे इजरायल की वायुसेना में,
कुल विमान: 1, 964
लड़ाकू विमान: 396
सैनिक: 27, 000 मौजूद हैं।
बचपन में देखा है पायलट बनने का सपना तो जानें ये पांच तरीके, लाखों में मिलती है सैलरी

भारतीय वायु सेना
जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि भारतीय वायुसेना चौथे स्थान पर है। इस समय भारतीय वायुसेना के पास,
कुल विमान: 1,500
लड़ाकू विमान: 300
सैनिक: 170,000 मौजूद हैं।

रॉयल एयरर्फोस यूनाइटेड किंगडम
ग्रेट ब्रिटेन की रॉयल एयरर्फोस इस क्रम में पांचवे नंबर पर है। ये दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना है। फिल्हाल इनकी सैन्य स्थिति ये है।  
कुल विमान: 1, 004
लड़ाकू विमान: 240
सैनिक: 41, 300

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना, चीन
चीनी वायुसेना की वास्तविक क्षमता की सही जानकारी हासिल करना मुश्किल है। एक अनुमान के अनुसार इससमय उसकी स्थिति इस प्रकार है।
कुल विमान: 2500+
लड़ाकू विमान: 2000
सैनिक: 330,000
ये हैं 2016 में दुनिया की सबसे महंगी आर्मी

फ्रांस वायुसेना
वैसे तो अपनी वायुसेना की शक्ति को लेकर फ्रांस हमेशा अग्रणी देशों में शामिल रहा है, परंतु पिछले कुछ अर्से से ये देश अपनी ओवरऑल सैन्य शक्ति पर कम खर्च कर रहा है जिसका असर वायुसेना पर भी पड़ा है। इस समय उसकी वायुसेना की शक्ति इस प्रकार बतायी जा रही है।
कुल विमान: 400
लड़ाकू विमान: 300
सैनिक: 58, 900

जर्मन वायुसेना
प्रारम्भ में ल्यूवफ्टवेफ के नाम से ये वायुसेवा जर्मनी की सशस्त्र सेना की सहायक इकाई थी जिसे अब जर्मनी की वायुसेना के रूप में जाना जाता है। ये एक सम्पन्न वायुसेवा ळै जिसके पास पर्याप्त विमान हैं पर उनमें से कितने युद्धक विमान है इसके सही आंकड़े सामने नहीं आये हैं।
कुल विमान: 119,871
लड़ाकू विमान: पता नहीं
सैनिक: 3,400,000

ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना
ऑस्ट्रेलिया की वायुसेना दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी सेना है। जो द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद तेजी से विकसित हुई थी। इस समय इसकी वायुसेना की स्थािति कुछ इस तरह है।
कुल विमान: 275
लड़ाकू विमान: 100
सैनिक: 18,307
ताकत दिखाने के बाद चीन ने कहा घटा देगा जवानों की संख्या

जापानी वायुसेना
चीन के साथ लगातार चल रहे विवाद के कारण जापान ने अपनी सेना को काफी मजबूत बनाया है। इसीलिए इसकी वायुसेना भी काफी सशक्त हुई है। जिसके चलते ये दसवें स्थान पर मौजूद है। जापानी वायुसेना की हालिया जानकारी अनुसार मिली स्थिति इस प्रकार है।
कुल विमान: 805
लड़ाकू विमान: 424
सैनिक: 45,000

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth