क्‍या आप को पता है कि लोग 100 सालों से भी ज्‍यादा जिंदा रहते हैं। आप को सुन कर ये किसी आश्‍चर्य से कम नहीं लगेगा पर सच यही है। हम आप को आज एक ऐसे शख्‍स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने खुद को दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्‍यक्ति होने का दावा किया है। इंडोनेशिया के रहने वाले इस व्‍यक्ति ने हाल ही में अपना 146वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है।

इंडोनेशिया का रहने वाला है सबसे बुजुर्ग व्यक्ति
दुनिया का सबसे अधिक उम्र वाला व्यक्ति इंडोनेशिया का है। 145 साल के म्बाह गोथो ने दावा किया है कि वह दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति है। इंडोनेशियाई अधिकारियों की ओर से मान्यता-प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार मध्य जावा के रहने वाले म्बाह गोथो का जन्म 31 दिसंबर 1870 को हुआ था। दस्तावेजों को अगर प्रमाणिकता मिलती है तो म्बाह गोथो दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति माने जाएंगे। उनकी चार बीवियां थीं। उनकी अंतिम पत्नी की मौत 1988 में हुई थी। अब उनके सारे बेटे भी मर चुके हैं। गोथो अपने नाती पोतों के साथ रहते हैं। गोथो ने 20 साल पहले ही अपनी समाधि के उपर लगाये जाने वाला पत्थर खरीद लिया था। 2016 में उन्होंने कहा अब मैं मरना चाहता हूं। मेरे सभी नाती पोते स्वतंत्र और आत्मनिर्भर हैं।
दस्तावेजों की पुष्टि के बाद गोथो को माना जायेगा सबसे बुजुर्ग व्यक्ति
अभी यह निश्चित नहीं है कि गोथो का नाम दुनिया के सबसे बूढ़े व्यक्ति के रूप में दर्ज किया जाएगा या नहीं क्योंकि अभी स्वतंत्र रूप से उनके दस्तावेजों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पिछले तीन माह से वह बहुत कमजोर हो गये हैं और नहाने धोने जैसे काम करने भी असमर्थ हैं। गोथे को दिखाई देना भी बंदर हो गया है तो पूरे दिन वो रेडियो सुनते रहते हैं। उनकी लंबी उम्र का रहस्य उनका धर्य है। उम्र का रिकॉर्ड रखने वाली इंडोनेशियाई संस्था का कहना है कि वो गोथो की इंडोनेशिया के ID पर लिखी जन्मतिथि 31 दिसंबर, 1870 की पुष्टि की जा चुकी है। विश्व के सबसे उम्रदराज इंसान कहलाने के लिए उनके दस्तावेजों को स्वतंत्र रूप से प्रमाणिकता मिलना जरूरी है। अभी तक दुनिया की सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का श्रेय फ्रांस की जैन कालमेंट के पास है। वो 122 सालों तक जीवित रही थीं।

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra