कोविड-19 के संक्रमण की वजह से अमेरिका ब्राजील यूके मेक्सिको और इटली में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इसके साथ ही वर्ल्ड में अब तक 631155 मरीज कोविड-19 संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।


लंदन (राॅयटर्स)। दुनिया भर में अब तक 1.54 करोड़ से ज्यादा लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक कोविड-19 से अब तक वर्ल्ड में 631,155 मरीजों की माैत हो चुकी है। कोविड-19 का पहला केस चीन ने दिसंबर 2019 में रिपोर्ट किया था। तब से दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौजूदा समय में दुनिया के 210 से ज्यादा देश संक्रमण की लगातार रिपोर्ट कर रहे हैं।कोरोना वायरस से प्रभावित दुनिया के पांच देश
कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौत अमेरिका में हुई है। यहां संक्रमण से 143193 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 84082, यूके में 45554, मेक्सिको में 41908 और इटली में 35092 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा संक्रमित लोग अमेरिका में हैं। यहां 3987674 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद ब्राजील में 2287475, भारत में 1238635, रूस में 795038 और दक्षिण अफ्रीका में 408052 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 143193 3987674
ब्राजील 84082 2287475
भारत 29861 1238635
रूस 12892 795038
दक्षिण अफ्रीका 6093 408052
पेरू 17654 371096
मेक्सिको 41908 370712
चिली 8838 338797
यूके 45554 327759
स्पेन 28429 288020
ईरान 15074 284034
पाकिस्तान 5709 269191
सऊदी अरब 2635 260394
इटली 35092 245338
कोलंबिया 7688 226373
तुर्की 5563 223315
बांग्लादेश 2801 216110
फ्रांस 30182 214246
जर्मनी 9075 203467
अर्जेंटीना 2702 148027
कनाडा 8870 112241
कतर 164 108244
इराक 4122 102226
इंडोनेशिया 4576 93657
मिस्र 4480 90413
चीन 4634 83729
स्वीडन 5676 78763
इक्वाडोर 5439 78148
कजाकिस्तान 585 76799
फिलिपींस 1871 74390
ओमान 355 72646
बेलारूस 519 66688
बोल्विया 2407 65252
बेल्जियम 9808 64627
कुवैत 421 61872
उक्रेन 1551 61851
संयुक्त अरब अमीरात 342 57988
डोमिनिकन रिपब्लिक 1006 57615
पनामा 1209 56817
इजराइल 433 56748
नीदरलैंड्स 6139 52404
पुर्तगाल 1705 49379
सिंगापुर 27 49099
ग्वाटेमाला 1632 42192
पोलैंड 1651 41580
रोमानिया 2126 41275
नाइजीरिया 813 38344
बहरीन 134 37996
होंडुरास 1011 36902
अर्मेनिया 688 36162
Posted By: Satyendra Kumar Singh