दुनिया में 210 से ज्यादा देशों में लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इन देशों में 6.38 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्ल्ड में अब तक 1.58 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 1.58 लोक संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण से वर्ल्ड में 638,271 मरीजों के मरने की रिपोर्ट है। दुनिया भर के 210 से ज्यादा देशों से रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट आ रही है। सबसे पहला मामला चीन में दिसंबर 2019 में सामने आया था, तब से लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 41 लाख पार
नोवल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। यहां संक्रमण के मामले बढ़कर शनिवार को 4128918 पहुंच गए हैं। इसके बाद ब्राजील में 2343366, भारत में 1287945, रूस में 800849 और दक्षिण अफ्रीका में 421996 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वर्ल्ड में सबसे ज्यादा मरीजों की मौत भी अमेरिका में ही हुई है। यहां अब तक 145429 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 85238, यूके में 45677, मेक्सिको में 42645 और इटली में 35097 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 145429 4128918
ब्राजील 85238 2343366
भारत 30601 1287945
रूस 13046 800849
दक्षिण अफ्रीका 6343 421996
मेक्सिको 42645 378285
पेरू 17843 375961
चिली 8914 341342
यूके 45677 328529
स्पेन 28432 290275
ईरान 15289 286523
पाकिस्तान 5763 270400
सऊदी अरब 2672 262772
इटली 35097 245590
कोलंबिया 7975 233541
तुर्की 5589 224252
बांग्लादेश 2836 218658
फ्रांस 30192 215376
जर्मनी 9083 204193
अर्जेंटीना 2807 153520
कनाडा 8881 113207
कतर 164 108638
इराक 4212 104711
इंडोनेशिया 4665 95418
मिस्र 4518 91072
चीन 4634 83750
इक्वाडोर 5468 79049
स्वीडन 5697 78997
कजाकिस्तान 585 78486
फिलिपींस 1879 76444
ओमान 359 73791
बेलारूस 524 66846
बोल्विया 2407 65252
बेल्जियम 9812 64847
उक्रेन 1571 62823
कुवैत 425 62625
डोमिनिकन रिपब्लिक 1036 59077
इजराइल 446 58559
संयुक्त अरब अमीरात 343 58249
पनामा 1250 57993
नीदरलैंड्स 6139 52404
पुर्तगाल 1712 49692
सिंगापुर 27 49376
ग्वाटेमाला 1669 43283
रोमानिया 2150 42394
पोलैंड 1655 42038
नाइजीरिया 833 38948
बहरीन 136 38458
होंडुरास 1011 36902
अर्मेनिया 692 36613
Posted By: Satyendra Kumar Singh