नोवल कोरोना वायरस का उत्तर कोरिया में पहला संदिग्ध सामने आया है। एहतियाती कदम उठाते हुए देश में इमरजेंसी लगा दी गई है। दुनिया में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1.59 करोड़ पहुंच गए हैं। संक्रमण से वर्ल्ड में अभी तक 642837 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।


लंदन/सियोल (राॅयटर्स/एएनआई)। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 1.59 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से अभी तक वर्ल्ड में 642,837 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया में कोविड-19 का सबसे पहला केस चीन ने दिसंबर 2019 में रिपोर्ट किया था। तब से अब तक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। वर्तमान में दुनिया के करीब 210 से ज्यादा देशों से रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट सामने आ रही है।कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित दुनिया के पांच देश


अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। यहां 145455 मरीजों की संक्रमण से मरने की रिपोर्ट है। इसके बाद ब्राजील में 86449, यूके में 45738, मेक्सिको में 43374 और इटली में 35102 मरीजों की मौत हो चुकी है। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से अमेरिका और ब्राजील सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अमेरिका में 4129689, ब्राजील में 2394513, भारत में 1336861, रूस में 806720 और दक्षिण अफ्रीका में 434200 लोग अभी तक नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।केसाॅन्ग शहर पूरी तरह से बंद, होगी सबकी जांच

नोवल कोरोना वायरस के लक्षण का एक मामला सामने आने पर उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने रविवार को देश में इमरजेंसी लगा दी है। नाॅर्थ कोरिया सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहैप न्यूज एजेंसी ने कहा है कि किम ने एहतियातन कदम उठाते हुए देश में इमर्जेंसी की घोषणा कर दी है। साथ ही यह साफ कर दिया है कि पार्टी सेंट्रल कमेटी इस दौरान महामारी रोकने के लिए आपातकालीन संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। नाॅर्थ स्टेट मीडिया ने कहा कि केसाॅन्ग शहर को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जो भी संक्रमित लक्षण वाले व्यक्ति के संपर्क में आया है या शहर में पिछले पांच दिनों से रह रहा है उन सभी के गहन जांच के निर्देश दिए हैं। चिकित्सकीय जांच के बाद सभी कवाॅरंटीन किए जाएंगे।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 145455 4129689
ब्राजील 86449 2394513
भारत 31358 1336861
रूस 13192 806720
दक्षिण अफ्रीका 6343 434200
मेक्सिको 43374 385036
पेरू 18030 379884
चिली 9020 343629
यूके 45738 329296
स्पेन 28432 290275
ईरान 15484 288839
पाकिस्तान 5787 271887
सऊदी अरब 2703 264973
इटली 35102 245864
कोलंबिया 8269 240795
तुर्की 5589 225173
बांग्लादेश 2874 221178
फ्रांस 30192 215376
जर्मनी 9090 204987
अर्जेंटीना 2893 158334
कनाडा 8881 113207
कतर 164 109036
इराक 4284 107573
इंडोनेशिया 4714 97286
मिस्र 4518 91072
चीन 4634 83784
कजाकिस्तान 585 80226
इक्वाडोर 5507 80036
स्वीडन 5697 78997
फिलिपींस 1897 78412
ओमान 371 74858
बेलारूस 530 67002
बोल्विया 2473 66456
बेल्जियम 9817 65199
उक्रेन 1590 63929
कुवैत 429 63309
डोमिनिकन रिपब्लिक 1055 60896
पनामा 1275 58864
संयुक्त अरब अमीरात 343 58562
इजराइल 455 58559
नीदरलैंड्स 6139 52732
पुर्तगाल 1716 49955
सिंगापुर 27 49889
ग्वाटेमाला 1699 44492
रोमानिया 2165 43678
पोलैंड 1664 42622
नाइजीरिया 845 39539
बहरीन 137 38747
होंडुरास 1061 37559
अर्मेनिया 700 36996
Posted By: Satyendra Kumar Singh