वर्ल्ड के 210 से ज्यादा देशों के लोग नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5 लाख से ज्यादा कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1.07 करोड़ के पार पहुंच गया है।


लंदन (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में 1.07 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण से 515,141 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की रिपोर्ट दुनिया के 210 से ज्यादा देशों से आ रही है। सबसे पहले संक्रमण की रिपोर्ट चीन से दिसंबर 2019 में रिपोर्ट की गई थी। सबसे ज्यादा संक्रमण वाले देशों में अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और यूके शामिल हैं। कोविड-19 से सबसे ज्यादा मौतें भी इन्हीं देशों में हुईं हैं। आइए देखते हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित 50 देशों की स्थिति...

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 128109 2703358
ब्राजील 60610 1447523
रूस 9536 654405
भारत 17400 585493
यूके 43906 313483
पेरू 9860 288477
चिली 5753 282043
स्पेन 28363 267513
इटली 34788 240760
मेक्सिको 28510 231770
ईरान 10958 230211
पाकिस्तान 4395 213470
फ्रांस 29861 202014
तुर्की 5150 201098
जर्मनी 8963 194716
सऊदी अरब 1698 194225
दक्षिण अफ्रीका 2749 159333
बांग्लादेश 1888 149258
कनाडा 8591 104204
कोलंबिया 3470 102009
कतर 115 97003
चीन 4634 83534
मिस्र 3034 69814
स्वीडन 5370 69692
अर्जेंटीना 1351 67197
बेलारूस 398 62424
बेल्जियम 9754 61509
इक्वाडोर 4576 58257
इंडोनेशिया 2934 57770
इराक 2050 51524
नीदरलैंड्स 6113 50273
संयुक्त अरब अमीरात 316 49069
कुवैत 358 46940
उक्रेन 1173 44998
सिंगापुर 26 44122
पुर्तगाल 1579 42454
ओमान 185 41194
कजाकिस्तान 188 41065
फिलिपींस 1266 37514
पोलैंड 1477 34775
पनामा 645 34463
डोमिनिकन रिपब्लिक 754 33387
बोल्विया 1123 33219
स्विटजरलैंड 1685 31851
अफगानिस्तान 774 31836
रोमानिया 1651 27296
बहरीन 87 26758
अर्मेनिया 453 26065
नाइजीरिया 590 25694
आयरलैंड 1738 25477
Posted By: Satyendra Kumar Singh