दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोविड-19 से दुनिया में अब तक 5 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका ब्राजील रूस भारत और यूके में है। संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या भी इन्हीं देशों में सबसे ज्यादा है।


लंदन (राॅयटर्स)। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 10.48 मिलियन से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आ चुकी है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 से दुनिया में अब तक 509,980 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया के 210 से ज्यादा देशों से संक्रमण की रिपोर्ट आ रही हैं। सबसे पहले नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण का केस चीन से दिसंबर 2019 में रिपोर्ट किया गया था। नोवल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 50 देशों की हालत एक सूची में दी जा रही है। इन देशों में संक्रमण और संक्रमण से हुई मौतों का जिक्र है।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 127393 2653638
ब्राजील 59594 1402041
रूस 9320 647849
भारत 16893 566840
यूके 43730 312654
पेरू 9677 285213
चिली 5688 279393
स्पेन 28355 267125
इटली 34767 240578
ईरान 10817 227662
मेक्सिको 27769 226089
पाकिस्तान 4304 209337
फ्रांस 29813 200667
तुर्की 5131 199906
जर्मनी 8948 194210
सऊदी अरब 1649 190823
दक्षिण अफ्रीका 2657 151209
बांग्लादेश 1847 145483
कनाडा 8591 104204
कोलंबिया 3334 97846
कतर 113 96088
चीन 4634 83531
स्वीडन 5333 68451
मिस्र 2872 66754
अर्जेंटीना 1307 64530
बेलारूस 392 62118
बेल्जियम 9747 61427
इंडोनेशिया 2876 56385
इक्वाडोर 4527 56342
नीदरलैंड्स 6113 50273
संयुक्त अरब अमीरात 314 48667
इराक 1839 47151
कुवैत 354 46195
उक्रेन 1159 44334
सिंगापुर 26 43907
पुर्तगाल 1576 42141
ओमान 176 40070
फिलिपींस 1255 36438
पोलैंड 1463 34393
पनामा 631 33550
बोल्विया 1123 33219
डोमिनिकन रिपब्लिक 747 32568
स्विटजरलैंड 1684 31714
अफगानिस्तान 749 31238
रोमानिया 1651 26970
बहरीन 86 26239
अर्मेनिया 433 25542
आयरलैंड 1736 25473
नाइजीरिया 573 25133
इजराइल 320 24688
Posted By: Satyendra Kumar Singh