नोवल कोरोना वायरस के मामले दुनिया में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार की सुबह तक कोविड-19 से संक्रमित होने वालों की संख्या वर्ल्ड में 1.25 करोड़ के पार चला गया है। अमेरिका में दुनिया में सबसे ज्यादा 3202832 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित और 133954 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।


सिंगापुर (राॅयटर्स)। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 1.25 करोड़ के पार चले गए हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण के कारण 559,058 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में 210 से ज्यादा देशों से लगातार संक्रमण की रिपोर्ट आ रही है। नोवल कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला चीन ने दिसंबर 2019 में सामने आया था। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील हैं जहां 1,800,827 लोग संक्रमित और 70,398 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके बाद तीसरे पायदान पर भातर है, जहां 793,802 लोग संक्रमित और 21,604 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया के देशों में कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 50 देशों की हालत कुछ इस प्रकार से है...

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 133954 3202832
ब्राजील 70398 1800827
भारत 21604 793802
रूस 11017 713936
पेरू 11500 319646
यूके 44650 319587
चिली 6781 309274
मेक्सिको 34191 289174
स्पेन 28403 271762
ईरान 12447 252720
दक्षिण अफ्रीका 3860 250687
पाकिस्तान 5058 243599
इटली 34938 242639
सऊदी अरब 2151 226486
तुर्की 5323 210965
फ्रांस 30004 205898
जर्मनी 9025 197954
बांग्लादेश 2275 178443
कोलंबिया 4925 140776
कनाडा 8759 107126
कतर 146 102630
अर्जेंटीना 1774 94060
चीन 4634 83585
मिस्र 3702 80235
स्वीडन 5526 74898
इराक 2960 72460
इंडोनेशिया 3469 72347
इक्वाडोर 4983 65801
बेलारूस 454 64604
बेल्जियम 9781 62357
कजाकिस्तान 264 54747
संयुक्त अरब अमीरात 330 54050
ओमान 244 53614
कुवैत 383 53580
फिलिपींस 1360 52914
उक्रेन 1345 52043
नीदरलैंड्स 6136 50840
पुर्तगाल 1646 45679
सिंगापुर 26 45614
बोल्विया 1638 44113
पनामा 863 43257
डोमिनिकन रिपब्लिक 864 41915
पोलैंड 1562 37216
इजराइल 350 35631
अफगानिस्तान 971 34194
स्विटजरलैंड 1686 32690
बहरीन 104 32039
रोमानिया 1847 31381
अर्मेनिया 546 30903
नाइजीरिया 689 30748
Posted By: Satyendra Kumar Singh