नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रही है। दुनिया में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमण से अब तक वर्ल्ड में 734243 मरीजों की मौत हो चुकी है।


बेंगलुरू (राॅयटर्स)। चीन ने दिसंबर 2019 में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की सबसे पहली रिपोर्ट की थी। इसके बाद से ही दुनिया भर में संक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब संक्रमण बढ़कर 2 करोड़ के पार पहुंच गया है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 734,243 मरीजों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में दुनिया के 210 से ज्यादा देश या क्षेत्र कोरोना वायरस से संक्रमण की रोजाना रिपोर्ट कर रहे हैं।कोरोना से पांच देशों की हालत सबसे ज्यादा खराब
दुनिया में अमेरिका और ब्राजील सबसे ज्यादा नोवल कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। अमेरिका में अब तक 51,10,473 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि ब्राजील में 30,57,470 लोग अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत में 22,15,074 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसके बाद रूस में अब तक 8,92,654 लोग और दक्षिण अफ्रीका में 5,59,858 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

देश मौत संक्रमण
अमेरिका 163160 5110473
ब्राजील 101752 3057470
भारत 44386 2215074
रूस 15001 892654
दक्षिण अफ्रीका 10408 559858
मेक्सिको 53003 485836
पेरू 21072 478024
कोलंबिया 13154 397623
चिली 10139 375047
यूके 46595 342277
स्पेन 28576 340834
ईरान 18616 328844
सऊदी अरब 3199 289947
पाकिस्तान 6097 284660
बांग्लादेश 3438 260507
अर्जेंटीना 4764 253868
इटली 35209 250825
तुर्की 5858 241997
फ्रांस 30324 232678
जर्मनी 9168 216295
इराक 5464 153639
फिलिपींस 2293 136638
इंडोनेशिया 5765 127083
कनाडा 8987 120133
कतर 188 113262
कजाकिस्तान 1058 99442
मिस्र 5009 95492
इक्वाडोर 5932 94701
बोल्विया 3712 91635
चीन 4634 84668
इजराइल 606 83540
स्वीडन 5766 82972
उक्रेन 1897 81957
ओमान 521 81787
डोमिनिकन रिपब्लिक 1328 80499
पनामा 1664 75349
बेल्जियम 9872 74152
कुवैत 482 72400
बेलारूस 589 68947
संयुक्त अरब अमीरात 357 62704
रोमानिया 2729 62547
नीदरलैंड्स 6157 59194
ग्वाटेमाला 2222 56987
सिंगापुर 27 55293
पुर्तगाल 1759 52825
पोलैंड 1809 52410
जापान 1066 50460
होंडुरास 1495 47454
नाइजीरिया 945 46577
बहरीन 163 44011
Posted By: Satyendra Kumar Singh