नोवल कोरोना वायरस से दुनिया भर में 32181372 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी के संक्रमण से दुनिया भर में 22380706 लोग ठीक हो चुके हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से दुनिया में कम से कम 981,170 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,819,496 एक्टिव केस हैं। अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का यह 27.4 प्रतिशत है। कोविड-19 से अब तक 22,380,706 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 69.5 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से मरने वालों की दर घटकर अब 3 प्रतिशत रह गई है।लैटिन अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमित
चीन के वुहान शहर से दिसंबर 2019 में नोवल कोरोना वायरस का सबसे पहला केस रिपोर्ट हुआ था। उसके बाद से दुनिया के 220 देश इससे होने वाले संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था। कोविड-19 के संक्रमण से अब तक 198 देश मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लैटिन अमेरिका प्रभावित है। यहां अब तक 9,002,134 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 6957627 202001 3009862
भारत 5818570 92290 4756164
ब्राजील 4657702 139808 4023789
रूस 1128836 19948 929829
कोलंबिया 790823 24924 674961
पेरू 788930 31938 644345
मेक्सिको 715457 75439 514760
स्पेन 693556 31034 150376
अर्जेंटीना 678266 14766 536589
दक्षिण अफ्रीका 661936 15992 591208
फ्रांस 496297 31417 91574
चिली 451634 12469 424900
यूके 440144 41862 344
ईरान 436319 25015 367829
बांग्लादेश 352178 5007 260790
इराक 337106 8799 268761
सऊदी अरब 331359 4569 313786
तुर्की 309790 7785 271964
पाकिस्तान 309015 6444 294740
इटली 302537 35758 220665
फिलीपींस 296755 5127 231928
जर्मनी 278851 9403 242969
इंडोनेशिया 262022 10105 191853
इजराइल 206332 1335 148075
उक्रेन 191671 3827 85133
कनाडा 149094 9249 128707
इक्वाडोर 137098 11189 102852
बोल्विया 132618 7765 92101
कतर 124425 212 121263
रोमानिया 118054 4591 94877
डोमनिका रिपब्लिक 110122 2076 84018
पनामा 108726 2297 85494
कजाकिस्तान 107590 1699 102360
बेल्जियम 106887 9959 19068
मोरक्को 103119 1855 84158
मिस्र 102254 5806 89532
कुवैत 101851 592 92961
नीदरलैंड्स 98240 6312 250
ओमान 95907 885 86765
स्वीडन 90289 5878 10163
संयुक्त अरब अमीरात 88532 407 77937
ग्वाटेमाला 87970 3177 76772
चीन 85314 4634 80513
पोलैंड 82809 2369 66158
जापान 81302 1550 73197
बेलारूस 76651 802 73733
होंडूरास 73193 2250 24580
पुर्तगाल 71156 1931 46676
इथियोपिया 71083 1141 29253
वेनेजुएला 70406 581 59745
Posted By: Satyendra Kumar Singh