नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के इस समय दुनिया में 9458012 एक्टिव केस हैं। 24841109 लोग कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं। कोरोना वायरस से होनी वाली मौत की दर घट कर 2.9 प्रतिशत रह गई है।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 35,338,279 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 से दुनिया में कम से कम 1,039,158 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। चीन के वुहान शहर ने सबसे पहले दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट दिसंबर 2019 में की थी।24,841,109 लोग हो चुके रिकवरइस समय दुनिया में कोविड-19 संक्रमण के 9,458,012 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल संक्रमित लोगों का 26.8 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 24,841,109 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। नये आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी रेट 70.3 प्रतिशत पहुंच गई है।1,039,158 लोगों की हो चुकी मौत
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में अब तक 1,039,158 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस जानलेवा संक्रमण की वजह से होनी वाली मौत की दर घट कर अब 2.9 प्रतिशत रह गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था। यह वायरस अब तक 220 देशों में फैल चुका है और 198 देशों ने संक्रमण से मौत की रिपोर्ट की है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7442663 209843 3298094
भारत 6685082 103569 5662490
ब्राजील 4927235 146675 4290000
रूस 1225889 21475 982324
कोलंबिया 855052 26712 761674
पेरू 829999 32834 712888
अर्जेंटीना 798486 21018 636672
स्पेन 789932 32086 150376
मेक्सिको 765082 79268 553937
दक्षिण अफ्रीका 679729 16938 609854
फ्रांस 608767 32155 97778
यूके 533397 42350 344
ईरान 475674 27192 392293
चिली 471746 13037 443453
इराक 382949 9464 312158
बांग्लादेश 368690 5348 281656
सऊदी अरब 336387 4875 321485
इटली 325329 35986 231914
तुर्की 324443 8441 285050
फिलीपींस 322497 5776 273079
पाकिस्तान 314616 6513 298968
इंडोनेशिया 303498 11151 228453
जर्मनी 300902 9503 261977
इजराइल 265932 1707 194976
उक्रेन 230236 4430 101252
कनाडा 168960 9504 142334
इक्वाडोर 141339 11681 120511
रोमानिया 137491 5048 108526
बोल्विया 137107 8129 98007
नीदरलैंड्स 135892 6454 250
बेल्जियम 130235 10064 19667
मोरक्को 128413 2229 104136
कतर 126498 216 123475
पनामा 115919 2430 92423
डोमनिका रिपब्लिक 114480 2134 88635
कजाकिस्तान 108296 1725 103367
कुवैत 107025 624 99040
मिस्र 103683 5981 97355
पोलैंड 102080 2659 73552
संयुक्त अरब अमीरात 98801 426 88123
ओमान 98585 935 88528
स्वीडन 94283 5895 10163
ग्वाटेमाला 93963 3293 82040
नेपाल 86823 535 64069
जापान 86558 1613 78974
चीन 85470 4643 80628
चेक रिपब्लिक 82446 727 44149
कोस्टा रिका 81129 987 49703
बेलारूस 80696 862 75303
होंडूरास 79629 2422 29396
Posted By: Satyendra Kumar Singh