नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया में अब तक 36683957 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 25750900 लोग अब तक रिकवर भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही डेथ रेट में लगातार कमी आ रही है।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 36,683,957 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण की वजह से दुनिया भर में कम से कम 1,064,647 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस के पहले संक्रमण की रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।25,750,900 लोग रिकवरदुनिया में इस समय कोरोना वायरस के 9,868,410 एक्टिव केस हैं। यह आंकड़ा दुनिया अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 26.9 प्रतिशत है। कोविड-19 संक्रमण से दुनिया में अब तक 25,750,900 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 से रिकवरी रेट बढ़ कर 70.2 प्रतिशत पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था।डेथ रेट घट कर 2.9 प्रतिश
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर दुनिया के कम से कम 1,064,647 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 से मरने वालों की दर घट कर अब 2.9 प्रतिशत रह गई है। चीन के वुहान शहर से निकल कर यह संक्रमण लगातार दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। अब तक 220 देशों में यह संक्रमण फैल चुका है। 198 देश संक्रमण की वजह से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 7633598 212819 3394507
भारत 6906151 106490 5906069
ब्राजील 5055888 149639 4433595
रूस 1272238 22257 1009421
कोलंबिया 894300 27495 780547
अर्जेंटीना 871468 23225 697141
स्पेन 848324 32688 150376
पेरू 843355 33158 733000
मेक्सिको 809751 83507 588085
दक्षिण अफ्रीका 685155 17248 618127
फ्रांस 661215 32446 99710
यूके 592235 42592 344
ईरान 488236 27888 399300
चिली 477769 13220 450297
इराक 397780 9735 328097
बांग्लादेश 375870 5477 289912
इटली 338398 36083 236363
सऊदी अरब 338132 4972 323769
फिलीपींस 334770 6152 275307
तुर्की 330753 8667 290352
इंडोनेशिया 320564 11580 244060
पाकिस्तान 317595 6552 302709
जर्मनी 310872 9544 267852
इजराइल 287858 1886 225248
उक्रेन 250538 4779 110650
कनाडा 178117 9585 149524
नीदरलैंड्स 161793 6545 250
रोमानिया 148886 5299 114792
इक्वाडोर 145848 12175 120511
बेल्जियम 143596 10126 19962
मोरक्को 142953 2486 120275
बोल्विया 138226 8262 100347
कतर 127394 218 124327
पनामा 118841 2474 94962
डोमनिका रिपब्लिक 117457 2165 93061
पोलैंड 116338 2919 77875
कुवैत 109441 642 101314
कजाकिस्तान 108561 1746 103758
मिस्र 104156 6017 97524
ओमान 104129 1009 91731
संयुक्त अरब अमीरात 102929 438 93479
चेक रिपब्लिक 100757 869 51160
नेपाल 98617 590 71343
स्वीडन 98451 5894 10163
ग्वाटेमाला 96935 3356 85343
जापान 89086 1634 81392
कोस्टा रिका 86053 1055 52327
चीन 85521 4634 80681
होंडूरास 82552 2492 31736
पुर्तगाल 82534 2050 51517
Posted By: Satyendra Kumar Singh