नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण यूरोप में एक बार फिर से तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने स्वास्थ्य मंत्री के घर और दफ्तर पर रेड किया। महामारी से निपटने में सरकारी कोशिशों को लेकर वहां न्यायिक जांच चल रही है। दुनिया में संक्रमण बढ़ कर 3.87 करोड़ पार कर चुका है। रिकवरी रेट में गिरावट आ रही है और एक्टिव केस फिर से बढ़ने लगे हैं।


बेंगलुरू (राॅयटर्स)। नाेवल काेरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,094,947 लोगों की मौत हो चुकी है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 से अब तक 38,795,820 लोग संक्रमित हो चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस की सबसे पहले रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।कोरोना वायरस के 10,600,871 एक्टिव केसदुनिया में इस समय नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 10,600,871 एक्टिव केस हैं। एक्टिव संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 27.3 प्रतिशत है। नोवल कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में 27,100,002 लोग रिकवर हो चुके हैं। कोविड-19 संक्रमण से रिकवरी रेट 69.9 प्रतिशत रह गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नोवल कोरोना वायरस को 11 मार्च, 2020 को महामारी घोषित किया था।कोविड-19 से होने वाली मौत की दर 2.8 प्रतिशत


नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,094,947 लोगों की जान जा चुकी है। कोविड-19 से मौत की दर घट कर 2.8 प्रतिशत है। चीन के वुहान शहर से नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 198 देश कोरोना वायरस से संक्रमण की मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्र के घर-दफ्तर पर रेड

पोलिश सरकार ने अपने नागरिकों से घर पर ही रुकने को कहा है। सरकार ने नये प्रतिबंधों का निर्णय देश में कोरोना वायरस से संक्रमण 24 प्रतिशत तक बढ़ने की वजह से लिया है। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री, पब्लिक हेल्थ डाइरेक्टर और पूर्व प्रधानमंत्री के घर और दफ्तर पर जूडिशियल इनवेस्टिगेशन के तौर पर पुलिस ने रेड किया। कोरोना वायरस संकट से लड़ने को लेकर सरकार की प्रतिक्रिया को लेकर एक न्यायिक जांच चल रही है।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 8010443 217734 3566006
भारत 7307097 111266 6383441
ब्राजील 5140863 151747 4568813
रूस 1354163 23491 1048097
अर्जेंटीना 931967 24921 751146
कोलंबिया 930159 28306 816667
स्पेन 908056 33413 150376
पेरू 856951 33512 759597
मेक्सिको 829396 84898 603827
फ्रांस 809684 33134 104082
यूके 704047 43293 344
दक्षिण अफ्रीका 696414 18151 626898
ईरान 517835 29605 418054
चिली 485372 13415 458073
इराक 416802 10086 350752
बांग्लादेश 384559 5608 299229
इटली 381602 36372 245964
इंडोनेशिया 349160 12268 273661
फिलीपींस 348698 6497 294161
जर्मनी 344391 9687 282241
तुर्की 342143 9080 299679
सऊदी अरब 341062 5127 327327
पाकिस्तान 321218 6614 305395
इजराइल 298500 2098 251711
उक्रेन 281239 5302 119650
नीदरलैंड्स 203954 6692 250
कनाडा 191732 9699 161490
बेल्जियम 181511 10278 20568
रोमानिया 168490 5674 125009
मोरक्को 163650 2772 136036
पोलैंड 149903 3308 85588
इक्वाडोर 149083 12264 128134
चेक रिपब्लिक 139290 1172 60901
बोल्विया 139141 8377 102642
कतर 128803 222 125802
पनामा 122883 2529 97919
डोमनिका रिपब्लिक 119662 2186 95460
नेपाल 117996 675 80954
कुवैत 114015 684 105846
संयुक्त अरब अमीरात 111437 452 103325
कजाकिस्तान 109202 1768 104525
ओमान 108296 1071 94229
मिस्र 104915 6077 97920
स्वीडन 102407 5910 10163
ग्वाटेमाला 99094 3430 88416
पुर्तगाल 93294 2128 55081
कोस्टा रिका 93152 1159 57731
जापान 92238 1663 84496
इथियोपिया 87169 1325 40988
बेलारूस 85734 916 78583
Posted By: Satyendra Kumar Singh