नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 39688867 संक्रमित हो चुके हैं। 27667454 लोग रिकवर हो चुके हैं और 1109360 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय कोविड-19 संक्रमण के 10912053 एक्टिव केस हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से इस समय दुनिया में 39,688,867 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 संक्रमण की वजह से कम से कम 1,109,360 लोगों की मौत हो चुकी है। नाेवल कोरोना वायरस से संक्रमण की सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।संक्रमण के 10,912,053 एक्टिव केसनोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के इस समय दुनिया में 10,912,053 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 27.5 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 27,667,454 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना वायरस से रिकवर होने की दर 69.7 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोविड-19 को महामारी घोषित किया था।कोरोना वायरस से मौत की दर 2.8 प्रतिशत
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में अब तक कम से कम 1,109,360 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। कोविड-19 से मरने वालों की दर 2.8 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से संक्रमण चीन के वुहान शहर से निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 198 देश अब तक संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 8134334 219355 3604780
भारत 7494551 114031 6597209
ब्राजील 5224362 153675 4635315
रूस 1384235 24002 1065199
अर्जेंटीना 979119 26107 791174
कोलंबिया 952371 28803 847467
स्पेन 936560 33775 150376
पेरू 865549 33702 774356
मेक्सिको 847108 86059 615680
फ्रांस 834770 33312 104696
यूके 735868 43579 344
दक्षिण अफ्रीका 700203 18370 628301
ईरान 526490 30123 423921
चिली 490003 13588 462712
इराक 423524 10198 357291
इटली 402536 36474 249127
बांग्लादेश 387295 5623 300738
इंडोनेशिया 357762 12431 281592
जर्मनी 355410 9716 285890
फिलीपींस 354338 6531 294865
तुर्की 345678 9224 302499
सऊदी अरब 341854 5165 328165
पाकिस्तान 323019 6654 307069
इजराइल 302291 2190 266910
उक्रेन 293641 5517 124113
नीदरलैंड्स 220052 6737 250
बेल्जियम 202151 10359 20848
कनाडा 196321 9746 165446
रोमानिया 176248 5812 129556
पोलैंड 167230 3524 90162
मोरक्को 167148 2818 138989
चेक रिपब्लिक 160112 1283 66093
इक्वाडोर 152422 12375 128134
बोल्विया 139710 8463 104202
नेपाल 129304 727 89840
कतर 129227 223 126218
पनामा 124107 2557 100348
डोमनिका रिपब्लिक 120925 2195 97575
कुवैत 115483 694 107108
संयुक्त अरब अमीरात 114387 459 106354
कजाकिस्तान 109406 1768 105001
ओमान 108296 1071 94229
मिस्र 105159 6088 98011
स्वीडन 103200 5918 10163
ग्वाटेमाला 101028 3515 90001
पुर्तगाल 95902 2149 56066
कोस्टा रिका 95514 1183 58816
जापान 93500 1684 85689
इथियोपिया 87834 1337 41628
होंडूरास 87594 2563 34662
Posted By: Satyendra Kumar Singh