नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 5.47 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस जानलेवा संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1321665 अपनी जान गंवा चुके हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 54,786,137 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,321,665 लोगों की मौत हो चुकी है। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,052,342 एक्टिव केसइस समय दुनिया में कोविड-19 संक्रमण के 18,052,342 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 33 प्रतिशत है। 35,412,130 लोग नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो कोविड-19 से रिकवरी रेट 64.6 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया था।कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घट कर 2.4 प्रतिशत
दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से कम से कम 1,321,665 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 संक्रमण की वजह से होने वाली मौत की दर घट कर 2.4 प्रतिशत रह गई है। चीन के वुहान शहर से निकल कर यह जानलेवा संक्रमण अब तक दुनिया के 220 देशों में फैल चुका है, जिनमें से 199 देश अब तक संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 11219993 246978 4688564
भारत 8874290 130519 8290370
ब्राजील 5848959 165658 5291511
फ्रांस 1981827 44548 139810
रूस 1925825 33186 1439985
स्पेन 1458591 40769 150376
यूके 1390681 52147 344
अर्जेंटीना 1310491 35436 1129102
कोलंबिया 1198746 34031 1104956
इटली 1178529 45229 420810
मेक्सिको 1006552 98542 750190
पेरू 937011 35231 863120
जर्मनी 808752 12596 498457
ईरान 775121 41979 564699
दक्षिण अफ्रीका 752269 20314 695496
पोलैंड 712972 10348 294783
बेल्जियम 535939 14421 32690
उक्रेन 535857 9603 241444
चिली 531273 14819 506700
इराक 521542 11712 449565
इंडोनेशिया 470648 15296 395443
चेक रिपब्लिक 458229 6058 322383
नीदरलैंड्स 452701 8530 250
बांग्लादेश 434472 6215 351146
तुर्की 414278 11507 353663
फिलीपींस 409574 7839 374366
रोमानिया 360281 8926 243832
पाकिस्तान 359032 7160 323824
सऊदी अरब 353556 5676 340668
इजराइल 323741 2729 310605
मोरक्को 296189 4850 243359
कनाडा 296077 10953 235401
स्वीटजरलैंड 257135 2960 34400
पुर्तगाल 217301 3381 125066
नेपाल 210973 1230 176364
आस्ट्रिया 210281 1887 129671
इक्वाडोर 180295 13008 160639
स्वीडन 180010 6189 10163
संयुक्त अरब अमीरात 151554 534 143932
पनामा 146653 2873 125370
जाॅर्डन 143678 1772 10067
बोल्विया 143246 8849 117137
हंगरी 140961 3097 31599
कुवैत 137329 842 128414
कतर 136028 235 133010
डोमनिका रिपब्लिक 133724 2285 109981
कोस्टा रिका 123223 1546 75341
कजाकिस्तान 121051 1899 109944
ओमान 120718 1350 111446
जापान 119957 1911 103496
Posted By: Satyendra Kumar Singh