नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इतना ही नहीं इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वालों की दर घट कर अब 2.3 प्रतिशत रह गई है।


टोक्यो (राॅयटर्स)। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 63,064,754 पहुंच गया है। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोविड-19 के संक्रमण की वजह से वर्ल्ड में कम से कम 1,466,811 लाेग अपनी जान गंवा चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट दुनिया में सबसे पहले चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।कोरोना वायरस के संक्रमण के 20,970,449 एक्टिव केसइस समय दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण के 20,970,449 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 33.3 प्रतिशत है। 40,627,494 लोग कोविड-19 के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। कोविड-19 से ठीक होने की दर वर्ल्ड में 64.4 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 में कोविड-19 को महामारी घोषित कर दिया था।काेविड-19 से मरने वालों की दर घट कर अब 2.3 प्रतिशत
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दुनिया में कम से कम 1,466,811 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से दुनिया में मरने वालों की दर घट कर अब 2.3 प्रतिशत रह गई है। चीन के वुहान शहर से कोविड-19 वायरस का संक्रमण निकल कर दुनिया के 220 देशों तक फैल चुका है। इनमें से 199 देश अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 13534888 268046 5632321
भारत 9462809 137621 8889585
ब्राजील 6335878 173120 5601804
रूस 2295654 39895 1778704
फ्रांस 2222488 52731 162281
स्पेन 1648187 45069 150376
यूके 1629657 58448 344
इटली 1601554 55576 757507
अर्जेंटीना 1424533 38730 1257227
कोलंबिया 1308376 36584 1204452
मेक्सिको 1113543 105940 823586
जर्मनी 1061588 16389 704820
पोलैंड 990811 17150 577514
पेरू 962530 35923 893061
ईरान 962070 48246 668151
दक्षिण अफ्रीका 790004 21535 731242
उक्रेन 732625 12327 345149
बेल्जियम 576599 16547 38236
इराक 552549 12258 482494
चिली 551743 15410 526604
इंडोनेशिया 538883 16945 450518
नीदरलैंड्स 523478 9376 250
चेक रिपब्लिक 519723 8138 444406
तुर्की 500865 13746 404727
रोमानिया 475362 11331 353188
बांग्लादेश 464932 6644 380711
फिलीपींस 431630 8392 398658
पाकिस्तान 398024 8025 341423
कनाडा 378139 12130 299972
सऊदी अरब 357360 5896 346802
मोरक्को 356336 5846 305291
इजराइल 336664 2865 323067
स्वीटजरलैंड 325770 4430 34400
पुर्तगाल 298061 4505 212942
आस्ट्रिया 280743 3184 221692
स्वीडन 243129 6602 10163
नेपाल 233452 1508 214521
जाॅर्डन 219430 2751 155026
हंगरी 217122 4823 63860
इक्वाडोर 192117 13423 169804
सर्बिया 175438 1604 29931
संयुक्त अरब अमीरात 168860 572 154899
पनामा 165806 3079 144462
जापान 149714 2165 124104
बोल्विया 144622 8952 121472
डोमनिका रिपब्लिक 143473 2330 114818
कुवैत 142635 880 137071
बुल्गारिया 142486 3814 48594
कोस्टा रिका 139638 1726 87526
कतर 138833 237 136090
Posted By: Satyendra Kumar Singh