नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के इस समय दुनिया में 27845842 एक्टिव केस हैं। इनमें से 52910615 लोग अब तक कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 8.25 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से वर्ल्ड में कम से कम 1,803,416 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोविड-19 से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहली रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।दुनिया में अब तक 52,910,615 लोग कोविड-19 संक्रमण से हुए स्वस्थइस समय दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 27,845,842 एक्टिव केस हैं। यह संख्या अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 33.7 प्रतिशत है। 52,910,615 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। दुनिया में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक होने की दर 64.1 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को कोरेाना वायरस को महामारी घोषित कर दी थी।


कोविड-19 के संक्रमण की वजह से होने की वाली मौत की दर 2.2 प्रतिशत

दुनिया में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से कम से कम 1,803,416 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 के संक्रमण की वजह से होने की वाली मौत की दर 2.2 प्रतिशत हो गई है। चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस का जानलेवा संक्रमण निकल कर अब तक दुनिया के 220 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 201 देश संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 19679436 342289 8573575
भारत 10266674 148738 9860280
ब्राजील 7619200 193875 6707781
रूस 3131550 56426 2525418
फ्रांस 2600498 64381 193045
यूके 2432888 72548 344
तुर्की 2194272 20642 458109
इटली 2083689 73604 1445690
स्पेन 1910218 50689 150376
जर्मनी 1705826 32611 1231866
कोलंबिया 1626461 42909 1497180
अर्जेंटीना 1613928 43163 1426676
मेक्सिको 1413935 124897 1066771
पोलैंड 1281414 28019 1025889
ईरान 1218753 55095 978714
उक्रेन 1045348 18324 698190
दक्षिण अफ्रीका 1039161 28033 867597
पेरू 1012614 37621 951318
नीदरलैंड्स 787300 11324 250
इंडोनेशिया 735124 21944 603741
चेक रिपब्लिक 701622 11429 584483
बेल्जियम 641411 19361 44201
रोमानिया 627941 15596 554056
चिली 605950 16499 575595
इराक 594442 12808 536348
कनाडा 572982 15472 484583
बांग्लादेश 512496 7531 456070
पाकिस्तान 479715 10105 435073
फिलीपींस 472532 9230 439509
स्वीटजरलैंड 447905 7005 34400
मोरक्को 437332 7355 405251
स्वीडन 428533 8484 10163
इजराइल 414447 3292 333203
पुर्तगाल 406051 6830 331016
सऊदी अरब 362601 6214 353682
आस्ट्रिया 356913 6149 330990
सर्बिया 334991 3163 29931
हंगरी 319543 9429 144234
जाॅर्डन 293067 3815 268843
नेपाल 260059 1847 251912
पनामा 242744 3975 192601
जापान 231935 3456 190125
जाॅर्जिया 225893 2481 210445
अजरबैजान 217636 2609 180295
इक्वाडोर 211512 14023 184507
क्रोएशिया 208446 3860 196285
संयुक्त अरब अमीरात 206092 665 183007
बुल्गारिया 199491 7405 115402
बेलारूस 192361 1414 171901
लेबनान 177996 1456 126460
Posted By: Satyendra Kumar Singh