नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ कर 9 करोड़ पार कर चुकी है। इनमें से 57202426 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।


टोक्यो (राॅयटर्स)। नोवल कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 90,070,114 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राॅयटर्स टैली के मुताबिक, वर्ल्ड में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से कम से कम 1,934,058 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमण की दुनिया में सबसे पहले रिपोर्ट चीन के वुहान शहर ने दिसंबर 2019 में की थी।कोरोना वायरस से ठीक हाेने वालों की दर 63.5 प्रतिशतइस समय दुनिया में नोवल कोरोना वायरस से संक्रमण के 30,933,630 एक्टिव केस हैं। यह संख्या दुनिया में अब तक संक्रमित हो चुके कुल लोगों का 34.3 प्रतिशत है। 57,202,426 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से ठीक हाेने वालों की दर 63.5 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च, 2020 को नोवल कोरोना वायरस को महामारी घोषित किया था।206 देश कर चुके इस जानलेवा संक्रमण से मौत की रिपोर्ट
दुनिया में कम से कम 1,934,058 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की दर 2.1 प्रतिशत है। कोरोना वायरस का जानलेवा संक्रमण चीन के वुहान शहर से निकल कर दुनिया के 220 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 206 देश अब तक इस जानलेवा संक्रमण से मौत की रिपोर्ट कर चुके हैं।

देश संक्रमण मौत स्वस्थ
अमेरिका 22237215 374157 9667238
भारत 10466595 151160 10092909
ब्राजील 8105790 203100 7167651
रूस 3401954 61837 2778889
यूके 3072349 81431 344
फ्रांस 2783256 67750 202429
तुर्की 2326256 22807 500921
इटली 2276491 78755 1617804
स्पेन 2050360 51874 150376
जर्मनी 1921564 40785 1448048
कोलंबिया 1786900 46114 1621019
अर्जेंटीना 1722217 44495 1511750
मेक्सिको 1534039 133706 1150422
पोलैंड 1385522 31189 1123318
ईरान 1286406 56171 1074877
दक्षिण अफ्रीका 1231597 33163 966368
उक्रेन 1115026 19767 791598
पेरू 1035184 38280 969863
नीदरलैंड्स 872847 12361 250
चेक रिपब्लिक 831165 13115 657504
इंडोनेशिया 828026 24129 681024
रोमानिया 671284 16654 598610
बेल्जियम 662694 20038 46232
कनाडा 660289 16950 558772
चिली 641923 17096 602861
इराक 602938 12895 556742
बांग्लादेश 522453 7781 466801
पाकिस्तान 504293 10676 458371
स्वीडन 489471 9433 10163
फिलीपींस 487690 9405 458198
इजराइल 487034 3645 333203
पुर्तगाल 483689 7803 369108
स्वीटजरलैंड 477983 7583 34400
मोरक्को 452532 7743 424896
आस्ट्रिया 378323 6723 353749
सऊदी अरब 363809 6291 355548
सर्बिया 359689 3582 29931
हंगरी 342237 10648 197936
जाॅर्डन 307209 4024 288785
जापान 289463 4080 221195
पनामा 279196 4455 219144
नेपाल 264780 1917 258441
जाॅर्जिया 239229 2773 225335
संयुक्त अरब अमीरात 230578 708 206114
अजरबैजान 224651 2909 208681
इक्वाडोर 221070 14177 193581
क्रोएशिया 219993 4368 210126
लेबनान 219296 1606 142239
बेलारूस 212201 1517 194984
बुल्गारिया 208406 8097 134564
Posted By: Satyendra Kumar Singh