दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बड़े स्तर पर फैला है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में संक्रमितों का आकड़ा 65 मिलियन से अधिक हो गया है। इसके अलावा कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 1.5 मिलियन से अधिक दर्ज हो चुकी है।


मैरीलैंड (एएनआई)। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया परेशान है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में संक्रमितों का आकड़ा 65 मिलियन पार कर गया है। कोरोना वायरस के मामलों की संख्या शुक्रवार को 65,048,192 है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1.5 मिलियन से अधिक हो चुका है यानी कि अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी की वजह से जान जा चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने 11 मार्च को काेविड-19 महामारी फैलने की घोषणा की थी। अमेरिका, भारत और ब्राजील में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज
कोरोना वायरस से दुनिया के कई राज्य प्रभावित है लेकिन संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और ब्राजील में अब तक के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। अमेरिका में अब तक 14,102,568 लोग इसकी चपेट में आ चुके है। इसके अलावा यहां 275,729 लोगों की माैत हो चुकी है। कोरोना का कहर यहां अभी भी जारी है। वहीं भारत में भी कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 95 लाख पार हो चुकी है। वहीं इस खतरनाक वायरस ने अब तक यहां 1 लाख 38 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है।

Posted By: Shweta Mishra