कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले में बढ़कर भारत में 3 लाख के पार पहुंच गए हैं। शनिवार को संक्रमण के कुल 11458 नये मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है।

नई दिल्ली (पीटीआई)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से देश में अब तक 8,884 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से देश में 386 लोगों के मरने की सूचना है। कोरोना वायरस स्टेटिस्टिक्स वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, 3,08,993 मामलों के साथ भारत दुनिया में चौथा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण वाला देश बन गया है। देश में 1,45,779 एक्टिव केस हैं जबकि 1,54,329 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। एक मरीज ठीक होकर अपने वतन वापस जा चुका है।

सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली और महाराष्ट्र में

मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 49.9 प्रतिशत है। देश में जो कुल मामलों की संख्या है उसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 386 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इनमें से 129 दिल्ली में, 127 महाराष्ट्र में, 30 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 18 तमिलनाडु में, 9 पश्चिम बंगाल में, 9 तेलंगाना में, 9 मध्य प्रदेश में, 7 कर्नाटक में, 7 राजस्थान में, 6-6 हरियाणा और उत्तराखंड में, 4 पंजाब में, 2 असम में, 1-1 केरल, जम्मू और कश्मीर और ओडिशा में हुईं हैं।

राज्यकुल मामलेमौतें
महाराष्ट्र1011413717
तमिलनाडु40698367
दिल्ली368241214
गुजरात225271415
उत्तर प्रदेश12616365
राजस्थान12068272
मध्य प्रदेश10443440
पश्चिम बंगाल10244451
कर्नाटक651679
हरियाणा633470
बिहार610336
आंध्र प्रदेश568080
जम्मू और कश्मीर473053
तेलंगाना4484174
असम34988
ओडिशा349810
पंजाब298663
केरल232219
उत्तराखंड172421
झारखंड16178
छत्तीसगढ़14296
त्रिपुरा9611
हिमाचल प्रदेश4866
गोवा4630
मणिपुर3850
चंडीगढ़3345
लद्दाख2391
पुद्दुचेरी1572
नागालैंड1560
मिजोरम1040
अरुणाचल प्रदेश670
सिक्किम630
मेघालय441
अंडमान निकोबार द्वीप समूह380
दादरा और नगर हवेली और दमन और दियू300
Posted By: Satyendra Kumar Singh