शी चिनफिंग एक बार फिर से चीन के राष्‍ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा और मतदान के दौरान न ही कोई अनुपस्थित रहा। अभी हाल ही में चीन की संसद ने राष्‍ट्रपति पद के लिए दो कार्यकाल की सीमा वाले कानून में संशोधन कर दिया था।


शी चिनफिंग सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख भीचीन के राष्ट्रपति के अलावा शी सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख भी चुने गए हैं। बता दें कि शी सत्तारूढ़ चीन कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव भी है। यानी वे चीन में शक्तिशाली तीनों पदों के प्रमुख हैं। सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के प्रमुख के तहत चीनी सेना आती है। यानी वे सेना, पार्टी और देश तीनों के प्रमुख हैं। साथ ही राष्ट्रपति के पद के लिए दो कार्यकाल वाले नियम में संविधान संशोधन के बाद शी चाहें तो आजीवन राट्रपति बने रह सकते हैं।शी राष्ट्रपति तो वांग उपराष्ट्रपति
सांसदों ने सर्वसम्मति से शी को राष्ट्रपति चुन लिया। उन्हें 2970 में से 2970 मत मिले। उनके खिलाफ एक भी वोट नहीं पड़ा। वहीं वांग किशान को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। उनके समर्थन में 2969 मत पड़े। सेंट्रल बैंक के गवर्नर के अलावा कैबिनेट के सभी पदों पर नये अधिकारी चुने जाएंगे। शी को 2013 में राष्ट्रपति के पद पर चुना गया था और वे 2023 तक पद पर रह सकते थे। लेकिन नये संविधान संशोधन के बाद वे आजीवन इस पद पर बने रह सकते हैं।

Posted By: Satyendra Kumar Singh