2 दिसंबर से बिक्री के लिये उपलब्ध होगा जियोमी Redmi Note, जानें क्या हैं फीचर्स
5.5 इंच की है डिस्प्ले
आपको बताते चलें कि अभी कुछ दिनो पहले ही कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ह्यूगो बारा ने कहा था कि, 'हम अपने इस Redmi Note को अगले कुछ हफ्तों में इंडिया में लॉन्च कर देंगे.' फिलहाल अब यह फैबलेट इंडियन कस्टमर्स के लिये ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध है. जियोमी कंपनी ने अपने इस नये फैबलेट Redmi Note में एंड्रायड का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है. इसमें आपको एंड्रायड 4.2 जेलीबीन ओएस मिलेगा. इसके अलावा अगर इस फैबलेट के प्रोसेसर पर गौर करें तो इसमें आपको 1.7GHz का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा. Redmi Note में आपको 2जीबी की रैम मिलेगा. वहीं अगर इसकी स्टोरेज क्षमता की बात करें तो इसमें 8जीबी की इंटरनल मेमारी और 32जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा मिलेगी.
13 एमपी का ऑटो फोकस कैमरा
जियोमी कंपनी ने अपने इस नये फैबलेट Redmi Note को खासतौर पर सेल्फी यूजर्स के लिये बनाया है. इसमें आपको 5 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें की ऑटोफोकस होगा. इसके साथ ही 13 एमपी का रियर कैमरा भी मिलेगा. अगर कनेक्टिविटी की बात की जाये तो Redmi Note में आपको 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई आदि की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा बैटरी बैक-अप में भी यह फोन काफी बेहतरीन है. इसमें आपको 3100mAH की बैटरी मिलेगी.
स्पेसिफिकेशन:-
Model | Redmi Note |
Sim | Dual Sim |
Display | LCD capacitive, 5.5 inches |
Memory | RAM 2GB, ROM 8GB |
Connectivity | GPRS, EDGE, 4G, 3G, Wifi, Bluetooth, USB |
Camera | Front- 5MP, Rear- 13MP with Flash |
OS | Android 4.4.2 Jellybean |
CPU | Octa-core 1.7 GHz Cortex A7 |
GPU | Adreno 300 |
Battery | 3100 mAh battery |
Price | Rs. 9,999 and 8,999 |
Courtesy:- Tech2Hindi News from Technology News Desk