Article 370 Box Office Collection: शुक्रवार 23 फरवरी को यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखा जा रहा था। वहीं थिएटर में रिलीज होने के बाद से हर कोई फिल्म का फैन हो गया है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Article 370 Day 3 Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' काफी लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई थी। फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का काफी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार 23 फरवरी को ये फिल्म थिएटर में रिलीज हुई। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखा जा रहा था। वहीं थिएटर में रिलीज होने के बाद से हर कोई फिल्म का फैन हो गया है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में जमकर बाजी मारी है।

View this post on Instagram A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

क्या रहा फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन?
सैल्कनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ का कलेक्शन के साथ अपना खाता खोला। बात करें शनिवार की तो इस दिन फिल्म ने 7.4 करोड़ और रविवार को 9.6 करोड़ कमाते हुए, अब तक 22.9 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या फिल्म मंडे टेस्ट में कमाल के कलेक्शन करते हुए पास होगी या फेल।

View this post on Instagram

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)

रियल इंसिडेंट बेस्ड है आर्टिकल 370
एक्ट्रेस यामी गौतम की इस फिल्म आर्टिकल 370 को खुद उनके पति आदित्य धर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को आदित्य सुहास जांभले ने डायरेक्ट किया हैं। बता दें कि इस मूवी इस समय को दिखाया गया है जब भारत सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई थी।

Posted By: Anjali Yadav