- आज सुबह तक यमुना का वाटर लेवल छू सकता है लो फ्लड लेवल

- कमिश्नर और डीएम ने कैलाश घाट पर देखी यमुना की स्थिति

आगरा। यमुना खतरे के निशान से मात्र एक कदम दूर है। गोकुल बैराज से शुक्रवार को 67 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसका असर देर रात तक देखने को मिलेगा। सिंचाई विभाग की मानें तो लो फ्लड लेवल (495 फीट) तक यमुना का वाटर लेवल पहुंच सकता है, जबकि लेवल 493.1 क्रॉस कर चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात को देखते हुए शुक्रवार को फ्लड जोन एरिया का भ्रमण किया।

यमुना किनारे रहने वालों की उड़ी नींद

बढ़ते वाटर लेवल ने नदी किनारे रहने वालों की नींद उड़ा रखी है। खेतों में पानी घुसना शुरू हो गया है। जिससे फसल को नुकसान हो चुका है। वहीं, प्रशासन भी हरस्तर पर अलर्टनेस बनाए हुए है। कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम एनजी रवि कुमार, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ कैलाश घाट पहुंचे। वहां पर उन्होंने यमुना की स्थिति का जायजा लिया। वहां रहने वाले 114 लोगों को कहा गया है कि वे कहीं सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। इसके साथ ही लेखपाल और अन्य विभागों को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

ये है स्थिति

गोकुल बैराज से रिलीज वाटर

67 हजार क्यूसेक

शुक्रवार को वाटर लेवल

- 493.1 फीट

गुरुवार का वाटर लेवल

- 492.4 फीट

Posted By: Inextlive