आगरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही कालिन्दी का खतरा भी टल गया है। शनिवार दोपहर के बाद यमुना का जलस्तर घटता ही गया। आधी रात के बाद श्रीकृष्ण के जन्म के बाद यमुना का जलस्तर 493.1 फीट से घटकर 492.1 फीट रह गया। बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से यमुना का बढ़ता जलस्तर तटीय इलाकों के लिए मुसीबत बढ़ा रहा था। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मचा दी थी। यमुना का जलस्तर कम होने पर तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है।

ऐसे कम होता गया यमुना का जलस्तर

यमुना का जलस्तर शुक्रवार की रात से ही स्थिर होने लगा था। शनिवार दोपहर को यमुना का वाटर लेवल 493 फीट था। इसके बाद तीन बजे 492.9 फीट पर आ गया। शाम सात बजे तक 492.1 फीट पर पहुंच गया। वहीं गोकुल बैराज से 26559 क्यूसेक, ओखला से 15202 क्यूसेक और ताजेवाला बैराज से 50165 क्यूसेक, प्रयागघाट मथुरा से 16489 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। इस बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब वाटर लेवल कम होने की संभावना है।

Posted By: Inextlive