Yash Chopra Birthday: पाकिस्तान के लाहौर में जन्में एक ऐसे एक्टर जिन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में इतना नाम कमाया कि फैंस ने उन्हें बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' का टाइटल दे दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं लेजेंड फिल्ममेकर यश चोपड़ा की। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए जिन्हें आज भी याद किया जाता है...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Yash Chopra Birthday: पाकिस्तान के लाहौर में जन्में एक ऐसे एक्टर जिन्होंने हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में इतना नाम कमाया कि फैंस ने उन्हें बॉलीवुड के 'किंग ऑफ रोमांस' का टाइटल दे दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं लेजेंड फिल्ममेकर यश चोपड़ा की। पर क्या आप जानते हैं कि यश चोपड़ा हमेशा एक इंजीनियर बनना चाहते थे, जी पर उनकी किस्मत कुछ यूं पलटी की वो मुंबई आकर एक कमाल के फिल्ममेकर बन गए।

View this post on Instagram A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्मों के साथ किए एक्सपेरिमेंट
उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ कई एक्सपेरिमेंट किए जिन्हें आज भी याद किया जाता है। जैसे की मल्टीस्टारर फिल्मों का ट्रेंड। ये सिलसिला यश चोपड़ा ने ही शुरू किया था जो काफी सक्सेसफुल रहा और आज भी इसे फॉलो किया जाता है। इसके अलावा जब फिल्में सिर्फ गानों की वजह से ही चलती थी उस दौर में यश चोपड़ा ने फिल्म इत्तेफाक बनाई जिसमें एक भी गाना नहीं थी। बावजूद इसके ये फिल्म सुपर डुपर हिट रही।

कई अवार्ड से नवाजे गए
यश चोपड़ा को साल 2001 में दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 2005 में पद्म भूषण सम्मान मिला। सिर्फ यही नहीं 'दीवार', 'कभी-कभी, 'त्रिशूल', 'काला पत्थर', 'सिलसिला' जैसी कमाल फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा के नाम पर स्विट्जरलैंड में एक सड़क और एक ट्रेन भी चलाई गई है।

Posted By: Anjali Yadav