Yashoda Jayanti 2021: यशोदा जयंती 4 मार्च को मनाई जाएगी। आइए जानें इसका मुहूर्त और इसके महत्व के बारे में...


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। फाल्गुन महीने में माता यशोदा का जन्म दिवस मनाया जाता है। इसे यशोदा जयंती के नाम से पुकारा जाता है। दृक पंचांग के मुताबिक उत्तर भारतीय चन्द्र कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष षष्ठी को मां यशोदा जयंती मनायी जाती है। हालांकि, गुजरात, महाराष्ट्र तथा दक्षिण भारतीय राज्यों में, अमान्त चन्द्र कैलेण्डर के अनुसार, माघ चन्द्र मास में यशोदा जयंती मनायी जाती है। वास्तविक रूप से दोनों कैलेण्डर में मां यशोदा जयंती एक ही दिन मनायी जाती है।

यशोदा जी की गोद में बैठे कृष्ण की पूजा से होगी संतान की प्राप्ति
षष्ठी तिथि 04 मार्च 2021 को रात 12:21 मिनट से शुरू होगी और 04, 2021को रात 09:58 मिनट तक रहेगी। भगवान कृष्ण का जन्म मां देवकी से हुआ था लेकिन एक मां के रूप में उनकी परवरिश यशोदा जी ने ही की थी। यशोदा जयंती के दिन पूरे विधि-विधान के साथ मां यशोदा की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन यशोदा जी की गोद में बैठे हुए भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से निसंतान दंपत्तियों को संतान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा और भी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

Posted By: Shweta Mishra