Jamshedpur: मौसम के हर पल बदलते मिजाज ने सिटी के लोगों को कंफ्यूज कर दिया है. पारा कभी 27 डिग्री के पार होता है तो कभी 9 डिग्र्री से भी कम. टेंपरेचर के इस उतार-चढ़ाव से बचने के लिए सिटी के लोग भी तैयारियों में जुटे हुए हैैं.

जारी है उतार-चढ़ाव
कभी जमा देने वाली ठंढ तो अगले ही दिन पारा हाई। पिछले एक वीक से सिटी का मौसम कुछ इसी तरह का है। पिछले दो दिनों में सिटी के मिनिमम टेंपरेचर में करीब 6 डिग्र्री तक का डिफरेंस आया है। सात जनवरी को मिनिमम टेंपरेचर जहां 15.7 था, वो आठ जनवरी को गिरकर 10.0 डिग्र्री पर आ गया। साल की शुरुआत से अब तक डेली मिनिमम एक से लेकर 6 डिग्र्री तक का उतार-चढ़ाव आया है।

और बढ़ेगी ठंड
सूरज की बढ़ती रोशनी को देखकर अगर आप ठंड को लेकर निश्चिंत हो गए हैैं तो ये आपकी चूक हो सकती है। वेदर एक्सपट्र्स के अनुसार आने वाले दिनों मे टेंपरेचर में काफी गिरावट देखने को मिलेगी। वेदर डिपार्टमेंट के साइंटिफिक एक्सपर्ट पीडी सेन ने बताया कि ह्यïूमिडीटी में इजाफा होने से टेंपरेचर में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि ह्ूमिडिटी कम होगा तो टेंपरेचर में गिरावट दर्ज होगी। अगले दो दिनों में सिटी का टेंपरेचर नौ डिग्र्री तक होने की संभावना जताई जा रही है।

नहीं पडऩा इस चक्कर में
मौसम भले ही आंखमिचौली कर रहा हो पर सिटी के लोग भी कम स्मार्ट नही है। टेंपरेचर में उतार-चढ़ाव भले ही जारी हो, लेकिन सिटी के लोग विंटर से बचाव की तैयारियों में कोई कमी नही कर रहे हैैं। पिछले कुछ दिनों मे सिटी में रूम हीटर, गीजर जैसे होम अप्लाएंसेज की सेलिंग काफी बढ़ गई है। रूम को गर्म के लिए रॉड वाले हीटर और ब्लोअर की जबरदस्त डिमांड है। डिफरेंट ब्रांडेड और नन-ब्रांडेड कंपनी के हीटिंग रॉड जहां तीन से चार सौ रुपए के बीच अवेलेबल है, वहीं ब्लोअर की कीमत आठ सौ से लेकर चार हजार के बीच है। बाजार में गीजर की भी काफी डिमांड है। साकची स्थित हेवेल्स शोरूम के ओनर ने बताया कि डेली दो-तीन गीजर की सेलिंग हो रही है।

जाड़े की वजह से ब्लोअर और गीजर की डिमांड बढ़ी है। पंद्रह लीटर वाले गीजर की डिमांड सबसे   ज्यादा है। डेली 2-3 गीजर की बिक्री हो रही है.  -अमित अग्र्रवाल, ओनर, हेवल्स शोरूम, साकची

पिछले एक वीक के दौरान सिटी के टेंपरेचर में रहा उतार-चढ़ाव
Date            Max।   Min.
2 जनवरी        14.3    23.7
3 जनवरी        17.3    26.8
4 जनवरी        14.8    24.6
5 जनवरी        12.9    25.2
6 जनवरी        14.5    22.5
7 जनवरी        15.7     21.7
8 जनवरी        10.0     23.6

अगले दो दिनों का फोरकास्ट
9 जनवरी         9.0    22.0
10 जनवरी        10.0    23.0

 

Posted By: Inextlive