यो यो हनी सिंह नाम से पहचाने जाने वाले पंजाबी रैप सिंगर हनी सिंह का आज जन्‍मदिन है। हनी अपने गीतों को लेकर छाए रहते हैं। इनके गानों की खासियत यह है कि हर उम्र के लोग उन पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसे में आप एक बात जानकर हैरान होंगे कि हनी एक खास गाना अपनी पत्‍नी के लिए भी गाते हैं। आइए आज 15 मार्च 1983 को जन्‍में हनी सिंह के बारे में ऐसी ही इंट्रेस्‍टिंग बातें

असली नाम यही:
यो यो हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 पंजाब के एक छोटे से कस्बे होशियारपुर में पैदा हुए थे। यो यो हनी सिंह आज भले ही हनी सिंह या फिर यो यो नाम से पहचान लिए जाते हैं लेकिन इनका असली नाम यह नहीं है। इनका असली नाम हिरदेश सिंह है। हनी सिंह ने अपनी शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर की थी लेकिन देखते ही देखते कुछ ही समय बाद वह कए एक भांगड़ा संगीतकार बन गए।

पत्नी के लिए गाते:
सैड सॉन्ग और क्रेजी सॉन्ग गाने वाले हनी के बारे में कम ही लोगों को पता है कि उनकी शादी हो चुकी है। इस बात के बारे में खुद हनी सिंह बोल चुके हैं। वह बता चुके हैं कि उनकी पत्नी शालिनी को उनके ये सैड सॉन्ग नहीं पसंद हैं। उन्हें लगता है कि उनके ऐसे किसी गाने को नहीं पसंद करती है। वह ज्यादातर रोमांटिक सॉन्ग पसंद करती है। ऐसे में वह उनके लिए हर दिन brown Rang...सॉन्ग गाते हैं। हनी कहते हैं कि अब उनके लिए भी अब कुछ गाना तो बनता है। यह गाना उन्होंने ऑनलाइन रिलीज किया था।

 


किसी ने नहीं पहचाना:
हनी सिंह अब तक उगुजराती, तमिल और पंजाबी सहित कई भाषाओं में गाने गा चुके हैं। इसके अलावा वह क्षेत्रीय भाषाओं में भी गायन करते हैं। हनी सिंह सोशल मीडिया पर भी अक्सर छाए रहते हैं। कपिल ने एक बार अपने इंटरव्यू में एक और मजेदार वाकया साझा कर चुके हैं। हनी का कहना था कि एक बार वह जयपुर गए थे। वहां पर उन्हें होटल में भी कोई नहीं पहचान पाया था। इस दौरान सिक्योरिटी ने उनसे पूछा कि उनके बच्चे आपको पहचान रहे है कि वह चार बोतल वोडका...गाना आपने ही गाया है।

पहला गाना गया था:
यो यो हनी सिंह ने बॉलीवुड में जो पहला गाना गाया था वो था सकल में मत जा... हनी सिंह ने पंजाबी के अलावा हिंदी फिल्मों कॉकटेल, खिलाडी 786, रेस 2, सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में भी गा चुकें हैं। हालांकि हनी सिर्फ गायिकी में ही नहीं बल्िक फिल्मों हीरों बनने की कोशिश में हैं। हनी सिंह ने 2012 आयी फिल्म मिर्जा में गैंगस्टर का रोल प्ले किया है। हनी सिंह के बारे में यह कह सकते हैं कि वर्तमान में वो किसी एक गाने के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सिंगर भी हैं।  साल 2012 में उन्होंने ‘कॉकटेल’ और ‘मस्तान’ के लिए सबसे ज्यादा फीस 70 लाख रुपये चार्ज ली थी।

'कौनो फिरकी ले रहा है' आमिर खान के 10 हिट डायलॉग पढ़ो

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Shweta Mishra