-भाजपा के गोलमुरी कार्यालय परिसर में रविवार को आठ दिवसीय योग शिविर शुरू

JAMSHEDPUR: गोलमुरी भाजपा मंडल के तत्वावधान में पतांजलि योग समिति, जमशेदपुर के सहयोग से भाजपा के गोलमुरी कार्यालय परिसर में रविवार को आठ दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में सुबह भ्.फ्0 बजे से सात बजे तक योग साधक कृष्ण कुमार ने मधुमेह, रक्तचाप, किडनी व पेट संबंधी रोगों में लाभकारी योग क्रियाओं के बारे में बताया। सहयोगी की भूमिका बिहारी लाल व चंद्र शेखर, गौतम ने निभाई। शिविर की शुरुआत योग गुरु कृष्ण कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार और भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबीर चटर्जी राणा ने संयुक्त रूप से किया।

म्0 लोगों ने किया योगाभ्यास

शिविर में बड़ी संख्या में महिला और विभिन्न आयु वर्ग के गोलमुरी भाजपा के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन लगभग म्0 लोगों ने योगाभ्यास करते हुए योग शिक्षा ग्रहण की। मौके पर हलधर नारायण साह, सतीश कुमार सिंह, अमरजीत सिंह राजा, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंता, कपिल कुमार, सुरेन्द्र सिंह शिन्दे, सोनिया साहू, रीता लाल, ममता कपूर, सपना डे, कमल गुप्ता, मदन लाल साहू, उत्तम चौधरी, अमीस अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, हेमंत साहू, अनूप वर्मा, ऋषभ सिंह, राकेश राव, डब्ल्यू संतोष, जसबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह, अजय सिंह, रंजीत सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Posted By: Inextlive