सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्‍योरा देने को कहा है।


लखनऊ (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की अपनी नीति को आगे बढ़ाते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों से अपनी और घरवालों की संपत्ति को सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। जानकारी को सरकारी पोर्टलों पर सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा और सालाना अपडेट किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि उनके परिवार और रिश्तेदार उनके मंत्रालयों के कामकाज में हस्तक्षेप न करें। मंत्री के बारे में मिली थीं शिकायतें
मुख्यमंत्री योगी ने पहले मंत्रियों से अपने रिश्तेदारों को नियुक्त नहीं करने के लिए कहा था। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री को एक मंत्री के बारे में शिकायतें मिली थीं, जिनके सांसद पुत्र कथित तौर पर मंत्रालय में हस्तक्षेप कर रहे हैं। भाजपा सांसद बृजलाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक कदम होगा और व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी बना देगा। इससे पहले, मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों और अधिकारियों को जिलों के दौरे के दौरान आलीशान होटलों में ठहरने के बजाय सरकारी गेस्ट हाउस में रहने का निर्देश दिया था।

Posted By: Kanpur Desk