- मंडलायुक्त और डीएम ने किया रमाबाई अंबेडकर मैदान का निरीक्षण

LUCKNOW

जनवरी में होने वाले लखनऊ महोत्सव में इस बार लखनवाइट्स हेलीकॉप्टर राइड का भी मजा ले सकेंगे। 1090 चौराहे से हर दिन कम से कम 25 राइड कराई जाएंगी। सोमवार को महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर कमिश्नर मुकेश मेश्राम और डीएम अभिषेक प्रकाश संग कई अधिकारियों ने रमाबाई अंबेडकर मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

ये निर्णय भी लिए गए

1. महोत्सव में आने वालों के सुगम आवागमन के लिए गाइडेड साइन और मैप जगह जगह पर लगाए जाएं।

2. अंबेडकर मैदान परिसर में जितने भी स्थाई टायलेट हैं, उन सभी का निरीक्षण करके सभी को कार्यशील किया जाए।

3. संपूर्ण परिसर को जोनवार बांट कर हर ज़ोन का अलग अलग नाम दिया जाए।

4. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस व अग्निशमन गाडि़यों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

5. परिसर में जगह जगह अस्थाई रैंप बनवाए जाए ताकि एंबुलेंस व अग्निशमन गाडि़यां सरलता से एक जगह से दूसरी जगह जा सके।

6. एलडीए को निर्देशित किया गया कि परिसर में जितनी भी हाई मास्क लगी हैं, सबको चेक कर ठीक करा लिया जाए।

7. रैनबसेरा स्थल में फन जोन का निर्माण कराया जाएगा। जिसको मुख्य आयोजन स्थल से जोड़ने के लिए रैंप का निर्माण कराने के निर्देश दिए।

Posted By: Inextlive