आपने रोड के ऊपर समुद्र के ऊपर या फिर नदी के ऊपर कई ब्रिज देखे होंगे। पर हम आपको आज दुनिया के ऐसे ब्रिज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सुना या देखा होगा। इन ब्रिजों में कोई फुटब्रिज है तो कोई नदी के ऊपर बना है।


प्यूनटे द ला मुजेर-
प्यूनटे द ला मुजेर जिसे अंग्रेजी में विमेन्स ब्रिज कहते हैं। ये स्पेन की ग्वाडलक्वीर नदी पर बना हुआ है। इसका निर्माण स्पेन के आर्किटेक्ट सेंटियागो कालाट्रावा ने किया था। इसके नीचे से बडे-बडे पानी के जहाज निकल सकते हैं। यह भी कैंटिलीवर ब्रिज है। यह 90 डिग्री के कोण से रोटेट हो जाता है।

द विंची ब्रिज-
महान चित्रकार लियोनार्डो द विंची ने 1502 में कॉन्स्टेटिनोपोल के सुलतान बाजाजेट द्वितीय के लिये एक पुल का चित्रांकन किया था। 500 साल बीत गये लेकिन ऐसा पुल कोई नहीं बना पाया। नॉर्वे के एक कलाकार वेबजोर्न सैंड ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया और 2000 में इस पुल का निर्माण किया। यह पुल नॉर्वे के ई18 हाईवे पर बना हुआ है। विनची के मुताबिक इसकी लंबाई 720 फुट होनी चाहिये थी। बनाने वालों ने इसे 300 फुट में बना दिया।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

Posted By: Prabha Punj Mishra