शनिवार को भगवान शनिदेव का दिन माना जाता है। इस दिन अगर आप कुछ वस्तुओं को न खरीदें या उन्हें अपने घर ना लाएं तो अच्छा रहता है।

शनिवार भगवान शनिदेव का दिन माना जाता है और इस दिन इनकी पूजा की जाती है। शनिदेव न्याय के देवता हैं और कुछ बातों से जल्दी ही रुष्ट भी हो सकते हैं, अत: इस दिन हमें कुछ मुख्य बातें अवश्य ध्यान रखनी चाहिए।

1. शनिवार के दिन भूलकर भी लोहे की चीजें नही खरीदें, ना ही उन्हें किसी अन्य स्थान से घर पर लायें। यदि फिर भी आपने इसे खरीदा है तो इसे किसी शनि मंदिर में दान कर दें।

2. शनिवार के दिन नमक की खरीदारी भी महंगी पड़ सकती है, अत: इसे भी शनिवार के अलावा अन्य दिन खरीदें।

3. इस दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है पर इसे शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए।

4. शनिवार के दिन जूते चप्पल की भी खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इससे अनिष्ट की संभावना बढ़ जाती है।

5. शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं को भी नहीं खरीदें। यदि आपने ली है तो फिर उसे शनि मंदिर में दान करें।

6. इस दिन काले वस्त्र भी नही खरीदें।

7. झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। परन्तु झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता है। इस दिन झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।

8. शनिवार को स्याही न खरीदें। यह मनुष्य को अपयश का भागी बनाती है। कागज, कलम और दवात आदि खरीदने के लिए सबसे श्रेष्ठ दिन गुरुवार है।

9. अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

-ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी

कुंडली में शनि के भाव अनुसार करें ये उपाय, बनी रहेगी शनि देव की कृपा

शनि देव आने से पहले देते हैं ये 11 संकेत, प्रकोप से बचने के लिए करें ये आसान उपाय

 


Posted By: Kartikeya Tiwari