पत्‍‌नी झगड़ा करके मायके चली गई थी, जिससे परेशान था युवक

Meerut। पत्‍‌नी के मायके जाने पर एक युवक फांसी के फंदे से झूल गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। रजबन छोटे बाजार में कमल अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि उसकी पत्‍‌नी झगड़ा करके मायके चली गई थी। जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। शनिवार की रात को वह अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। देखा कि उसका शव फांसी के फंदे से झूल रहा है। रजबन पुलिस चौकी इंचार्ज इकराम खान ने बताया कि छानबीन में निकल कर आया है कि पत्‍‌नी के मायके जाने से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या की है।

Posted By: Inextlive