प्रतापगढ़ में दुर्गा पूजा देखने गए युवक की हत्या

कौशाम्बी में दर्शन करने गए बाल की करंट से मौत

PRATAPGARH/ KAUSHAMBI: दुर्गा पांडाल में पूजा देखने गए युवक की हत्या कर दी गई। कातिलों ने उसके शव को घर के पास में ही फेंक दिया। सुबह उसके शव को देख कर परिजन दंग रह गए। रोने की आवाज सुन कर दरवाजे पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार की रात कुंडा के ककरहा रैयापुर गांव की है। उधर कौशाम्बी में पंडाल के पास करंट की चपेट में आने से बाल की मौत हो गई।

कुंडा इलाके में हुई घटना

गांव निवासी रामसुमेर का परिवार शुक्रवार की रात खाना खा कर सोने चला गया। उसका पुत्र विनोद सरोज (35) परिजनों दुर्गा पांडाल में पूजा देखने चला गया। देर रात तक वे नहीं लौटा तो परिजन सोचे कि भोर में आ जाएगा। मगर वे वापस नहीं लौटा। रात में ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कातिलों ने घर के पास फेंक दिया। सुबह सो कर उठे परिजन उसकी लाश देख दहाड़ मार कर रो पड़े। उनकी आवाज सुन कर ग्रामीण पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। कौशाम्बी स्थित महेवाघाट के अंधावा गांव में शुक्रवार की शाम दुर्गा पांडाल के पास करंट लगने से बालक की मौत हो गई। गांव निवासी गुड्डू (10) पुत्र सुंदर प्रजापति साथियों के साथ दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन करने गया था। पंडाल के पास ही एक विद्युत पोल में गांव के लोगों ने टूटे तार को लपेट दिया था। घूमते-घूमते वह पोल के तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Posted By: Inextlive