तेलंगाना में भारत के सबसे छोटे कोरोना पेशेंट को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अभी सिर्फ 45 दिन का ये बच्चा स्वस्थ हो कर अपने घर चला गया है।

हैदराबाद (आईएएनएस)। 45 दिन का एक नवजात बच्चा जो भारत का सबसे छोटा covid-19 पेशेंट कहा गया था वो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। बीमारी से उबरने के बाद उसे बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

सिर्फ 20 का हुआ था एडमिट

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जब इसे कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था तो शिशु सिर्फ 20 दिन का था। बच्चे को ये इन्फेक्शन अपने पिता से ट्रांसफर हुआ था जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसे गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 दिनों के इलाज के बाद तेलंगाना के महबूबनगर जिले के रहने वाले इस बच्चे को बुधवार को छुट्टी दे दी गई थी।

देश का सबसे कम उम्र पेशेंट

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो शायद वह देश का सबसे कम उम्र का व्यक्ति है जिसे कोरोना वायरस ने शिकार बनाया और वह सफलतापूर्वक ठीक भी हो गया है। बच्चे की मां को खुशी और राहत की मुस्कान के साथ अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने सबसे कम उम्र के covid-19 पेशेंट और उसके साथ 12 दूसरे बच्चों को भी जिन्हें उसके साथ छुट्टी दी गई, को जोश के साथ विदा किया। ये 13 बच्चे बुधवार को तेलंगाना में ठीक हुए 32 रोगियों में शामिल थे, जबकि अब राज्य में केवल सात नए मामले दर्ज किए गए हैं।

स्टेट हेल्थ मिनिस्टर ने जताई खुशी

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र ने सबसे कम उम्र के मरीज और अन्य बच्चों के ठीक होने पर खुशी जताई है। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ को भी बधाई दी। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब तेलंगाना में नए मामलों की गिनती डबल डिजिटच से नीचे रही है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,016 हो गई। ठीक होने वालों की संख्या भी 409 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 25 की है। इस समय कुल 582 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। राजेंद्र ने कहा कि गांधी अस्पताल में 10 मरीजों का गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा था। उनमें से एक वेंटिलेटर पर है जबकि चार को ऑक्सीजन दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार जब देश में मृत्यु दर 3.2 है, तब तेलंगाना में ये केवल 2.5 दर्ज की गई है।

Posted By: Molly Seth