RANCHI(2 ष्ठद्गष्): डालटनगंज सीट के लिए मतदान हो चुका है, पर इस सीट से कई दिग्गजों के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर युवा उम्मीदार संजीव कुमार तिवारी के उतरने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। 34 वर्ष के संजीव चुनाव प्रचार के दौरान युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। संजीव का मानना है कि अगर जनता ने उन्हें विधायक बनने का मौका दिया तो इलाके की समस्याओं को वे सबसे पहले दूर करेंगे।

5- 25 वर्ष के आलोक ने भी दिखाया दम

डालटनगंज सीट से झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़नेवाले आलोक चौरसिया के प्रचार का अंदाज कई उम्मीदवारों के प्रचार अभियान पर भारी पड़ गया। आलोक को भी राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता का राजनीति से गहरा नाता था। इंटर तक की पढ़ाई करनेवाले आलोक के इरादे राजनीति में कदम रखने के बाद और बुलंद हो चुके हैं। आलोक का कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। अगर चुनाव में जीत मिली तो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

पिता के सपनों को पूरा करना चाहते हैं विकास मुंडा

32 वर्ष के विकास मुंडा दूसरी बार राजनीतिक अखाड़े में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। वे उत्कल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। तमाड़ सीट से आजसू ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। विकास के पिता रमेश सिंह मुंडा की राजनीति में अच्छी पकड़ थी। वे भी तमाड़ सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। बाबूलाल मरांडी सरकार में वे मंत्री रहे थे, लेकिन नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी थी। विकास का कहना है कि पिता की राजनीतिक विरासत के साथ बीजेपी-आजसू गठबंधन का उन्हें फायदा मिलेगा। विकास का कहना है कि वह तमाड़ के विकास के लिए पिता के किए गए वादों को पूरा करेंगे।

राहुल गांधी को आइडियल मानते हैं विजय सिंह समद

कांग्रेस ने चक्रधरपुर सीट से विजय सिंह समद के रूप में युवा चेहरा को चुनावी मैदान में उतारा है। 28 वर्ष के विजय ने बीकॉम तक की पढ़ाई की है। राजनीति के साथ-साथ बिजनेस से भी उनका वास्ता है। पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय सिंह समद कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना आइडियल मानते हैं। विजय का कहना है कि अगर उन्हें विधानसभा पहुंचने का मौका मिला तो वे युवाओं की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को दूर करेंगे।

Posted By: Inextlive