-सात महीने पहले हुई थी शादी, फांसी पर लटका मिला युवक

-परिवारवालों ने कहा, पत्‍‌नी के बार-बार मायके जाने से था डिप्रेश

ALLAHABAD: की तो उसने आत्महत्या ही है। इसमें किसी को कोई शक सुबहा नहीं है। परिस्थितियां कारणों को स्पष्ट तो नहीं कर सकीं लेकिन रिश्तों पर सवाल जरूर खड़े कर रही हैं। युवक के परिवारवाले भी कुछ ऐसा ही बोल रहे हैं। कटघरे में वह जिसने सात महीने पहले अग्नि के सात फेरे लेकर मृतक को सात जनम का साथी स्वीकार किया था। हर सुख-दु:ख बांटने का वादा किया था। लेकिन, परिवारवालों का जो कहना है उसके मुताबिक तो वही दु:ख का कारण बन गई।

पटरी पर नहीं थी रिश्ते की गाड़ी?

मृतक का नाम रिंकू था। उम्र करीब ख्ब् साल के आसपास थी। करीब सात महीने पहले उसकी शादी दारागंज की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी। रिंकू की बॉडी थर्सडे को अपने कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली। यह देखकर परिवार के लोग सन्नाटे में थे। रोना-पीटना शुरू हो गया। सूचना पाकर थाने से पुलिसवाले पहुंच गए। उन्होंने पंचनामा भरा और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिंकू के घर वालों ने बताया कि शादी के बाद पति-पत्‍‌नी के बीच क्या चल रहा था? इसका उन्हें पता नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि वह अक्सर मायके में ही रहती थी। इसका उन्होंने कारण जानने की कोशिश की तो बात टाल दी गई। उनका कहना था कि इसी के बाद से रिंकू अलग-थलग सा रहने लगा था। एक बार फिर कोमल मायके गई तो यह हादसा हो गया।

पूरा परिवार था पत्‍‌नी नहीं आई

पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे लेकिन रिंकू की पत्‍‌नी की कमी हर किसी को खटक रही थी। वैसे इसकी सूचना सुबह ही उसके परिवारवालों को दे दी गई थी। इस मामले में पुलिस का कहना था कि यह पारिवारिक मामला है। हमारे पास कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

Posted By: Inextlive