-विरोध में साढ़े तीन घंटे रांची-पतरातू मार्ग रहा जाम

-आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग

-

-सीओ के लिखित आश्वासन के बाद माने उग्र ग्रामीण

कांके थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर नगड़ी जतराटांड़ स्थित चामा निवासी रोहित खलखो पिता जोसेफ खलखो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 5 बजे की है। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रांची-पतरातू सड़क को जाम कर दिया। साथ ही हाइवा में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि जतराटाड़ में लगे जतरा के बाद रोहित सुबह अपने बाइक संख्या जेएच02एटी-9325 से घर के लिए निकला। इसी दौरान हाइवा ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इससे रोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने हाइवा ट्रक को आग के हवाले कर दिया और सुबह 6 बजे से ही रांची-पतरातू मार्ग को जाम कर दिया। आग लगाने के बाद हाइवा पूरी तरह जलकर खाख हो गया। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी मिलते ही कांके व पिठोरिया थाने के पुलिस बल, डीसपी नीरज कुमार, कांके सीओ अनिल कुमार पहुंचे। उग्र ग्रामीण किसी अधिकारी की बात मानने को तैयार नहीं थे।

----

लोगों की ये थी मांगें

लोगों की मांग थी कि मृत युवक के परिजन अत्यंत गरीब हैं, इसलिए उनके दाह संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि दी जाए, प्रधानमंत्री आवास का लाभ, अचार संहिता से पूर्व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जनवितरण प्रणाली की दुकान, 30 लाख रुपया आर्थिक सहायता राशि दी जाए। बाद में कांके सीओ अनिल कुमार व कांके थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने मौके पर ही दाह संस्कार के लिए अपनी ओर से 5-5 हजार की आर्थिक सहायता दी। सीओ अनिल कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पारिवारिक लाभ योजना सहित उनकी अन्य मांगें पूरी की जाएंगी। तब भी ग्रामीण नहीं मान रहे थे। इसके बाद सीओ ने लिखित दिया, तब ग्रामीण माने। साढ़े तीन घंटे के बाद 9.30 बजे जाम खुल गया।

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

9999

Posted By: Inextlive