RANCHI: नामकुम में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। रविवार को पुलिस ने उसका शव सरवल रिंग रोड से बरामद किया। लाश की पहचान तमाड़ के कांची गांव निवासी जीतू मछुआ के रूप में हुई है। उसकी कनपटी में सटाकर गोली मारी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज कर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया है।

गाड़ी ओनर ने भागने का दर्ज कराया था मामला

बताया गया कि पिकअप वैन के ओनर केतारी बगान निवासी पीके सिंह ने चुटिया थाने में शुक्रवार को ही ड्राइवर जीतू कच्छप के खिलाफ सामान समेत गाड़ी लेकर भागने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जीतू रांची से पिकअप वैन में फ्लिपकार्ट का सामान लेकर जमशेदपुर के लिए निकला था। उसमें चार लाख रुपए से अधिक के सामान थे। उसने रास्ते में गाड़ी में सुबह 7.भ्ख् तेज तेल भरवाया था, उसकी पर्ची भी उसकी पाकेट से मिली है। दो दिन बाद उसकी लाश एक बाउंड्री के अंदर मिली है। वहीं, गाड़ी का अब तक सुराग नहीं मिला है।

बीस सूत्री के अध्यक्ष को मारी गोली, गंभीर

गुमला के कामडारा के बीस सूत्री संगठन के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। जिससे कि वह बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद गंभीरावस्था में उन्हें रिम्स लाया गया। जहां उनका इलाज डॉ। विनय प्रताप की यूनिट में चल रहा है। उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है और वह परिजनों से बात भी कर रहे है। अपराधियों ने उनको दाई ओर सीने में गोली मारी गई है। इस बाबत मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Posted By: Inextlive