- लाइफ में फ‌र्स्ट टाइम वोट करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह

- युवाओं ने माना कि वोट डालने से होता है जिम्मेदारी का अहसास

Meerut : इलेक्शन को लेकर यूथ में काफी जोश नजर आया। पहली बार वोट डालने वाले यूवाओं में वोटिंग को लेकर अलग ही उत्साह था। आइए जानते हैं फ‌र्स्ट टाइम वोट करने वाले कुछ युवाओं के विचार।

मैंने लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट किया है। लोकसभा चुनाव की बात ही कुछ और होती है। यहां हम देश के वजीर-ए-आजम को चुन रहे होते हैं। एक-एक वोट कीमती होता है। काफी बेहतर फील हो रहा है।

- अनुष्का शर्मा, राजेंद्र नगर

मैंने इस बार अपनी लाइफ का पहली बार वोट किया है। एक एडवेंचरस फील हो रहा है। देश के सबसे बड़े महापर्व में शामिल होने की खुशी और उल्लास कुछ और ही होता है।

- अदिति जैन, प्रेमपुरी

मुझे इस बार पहली बार वोट करने का मौका मिला है। काफी अच्छा फील कर रहा हूं। अब लगा है कि मैं अब देश के निर्माण का हिस्सा हूं।

- नावेद, ईश्वर पुरी

पहला वोट सभी के लिए काफी इंपॉर्टेट होता है। मैं अपने दोस्त के सथ वोट करने के लिए आया था। दोनों ने एक साथ वोट किया।

- वसीम खान, ईश्वर पुरी

मैंने इस लोकसभा में पहली बार वोट किया है। मैं सो कर थोड़ा लेट उठा था लेकिन मैंने ब्रेकफास्ट करने से पहले वोट ही डाला।

- हसीन, पूर्वा इलाही बख्श

पहली बार वोट डालकर काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं। दोस्तों के साथ वोट डालकर आने के बाद ही कुछ खाया पिया है।

- नईम, पूर्वा इलाही बख्श

मैंने पहले खाना खाया और उसके वोट करने गया। मैं अपने पहले वोट को जल्दबाजी में नहीं डालना चाहता था।

- जावेद, पूर्वा इलाही बख्श

मेरा ये पहला वोट काफी समझकर देकर आया हूं। क्योंकि ये मेरे लिए काफी इंपोर्टैट था। मैं अपने देश ऐसा पीएम चाहता हूं जो रोजगारपरक सोच रखता हो।

- सद्दाम, इस्लामाबाद

मैंने पहली बार वोट किया है। इसके लिए मैंने काफी सोचा कि किसे वोट किया जाए। मैंने लोकल नेताओं को देखकर नहीं बल्कि पीएम कैंडीडेट को देखकर वोट किया।

- आसिफ, इस्लामाबाद

अब वोटिंग ट्रेंड बदलने की जरुरत है। सब जानते हैं कि मेरठ में किस तरह की वोटिंग होती है। मैंने पहली बार अलग सोच के साथ वोट किया है।

- आमिर, इस्लामाबाद

Posted By: Inextlive