फ्रांस में हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए यू-ट्यूब ने अपने लोगो में बदलाव किया है। यू-ट्यूब ने अपने लोगो को फ्रांस के झंडे के रंग में रंग लिया।

यूरोकंट्रीज हुईं एकजुट
पेरिस में हुए आतंकी हमले को लेकर फ्रांस के साथ आज पूरी दुनिया खड़ी है। ये दिख रहा है दुनिया के हर एक कोने में। यूरो कंट्रीज़ ने एकजुट होकर अपनी आइकॉनिक बिल्डिंग्स को राष्ट्रीय ट्राइकलर में सजाकर ISIS को ये खुली चेतावनी दे दी है कि वो डरे नहीं है उसके खौफ से। इन ट्राइकलर में मौजूद इन तीन रंगों (लाल, सफेद, नीले) के साथ यूरो कंट्रीज के लोग भी एकजुट होकर इस मौके पर आगे आए हैं और आतंकवाद की ओर अपनी आंखें तरेरी हैं। आइए देखें कैसे इन तीन रंगों में समाई इन लोगों की आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता। पेरिस हमले में मारे गए 129 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां के कई आईकॉनिक लैंडमार्क्स को नीली, सफेद और लाल रंग की रोशनी से सजाया गया। शांघाई से लेकर सनफ्रांसिस्को तक जानी-मानी बिल्डिंग्स को फ्रेंच ट्राईकलर में सजाया गया है।

पूरी दुनिया है फ्रांस के साथ

दुख की इस घड़ी में पूरी दुनिया फ्रांस के साथ खड़ी है। सिडनी के ओपेरा हाउस को भी सजाया गया तीन रंगों में झूलता हुआ, मानों अपनी भव्यता से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा हो। लोगों ने लैंडमार्क के तौर पर फ्रेंच अम्बेसी को ट्राइकलर में सजाया। इन तीन नेशनल रंगों में सजी अम्बेसी के सामने खड़े होकर लोगों ने आतंकवाद को अपने बेखौफ चेहरों से चुनौती दी। वहीं ब्राजील में तीन रंगों की रोशनी को समेटे क्राइस्ट की मूर्ति के नीचे खड़े हुए लोगों ने याद किया हमले में खुद से बिछड़े शहीदों को। इसके अलावा न्यूयॉर्क का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर भी इस क्रम में पीछे नहीं रहा। खुद आतंकवाद के थपेड़ों को झेल चुका ये वर्ल्ड ट्रेड सेंटर आज भी आतंकवाद को चुनौती देता हुआ अपने पहले के रूप में खड़ा हुआ है।

inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari