हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं टीम इंडिया के जबरदस्‍त बल्‍लेबाज युवराज सिंह और एक्‍ट्रेस हेजल कीच। शादी के बाद दोनों के हनीमून पर जाने की खबर सामने आई। उसके बाद दोनों मीडियो से कुछ समय के लिए कट गए। मीडिया ने भी उनको उनके निजी पलों में अकेला छोड़ दिया। वहीं अब जब दोनों लौट आए हैं अपने हनीमून से तो ये देखना तो बिल्‍कुल बनता है कि न्‍यू ईयर ईव पर दोनों ने क्‍या खास किया। आइए देखें...।

ऐसे टकराए दोनों मीडिया से
2016 में साल के आखिरी दिन नए साल का स्वागत करने के लिए दोनों पहुंचने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में। यहां मीडिया ने उनको पकड़ ही लिया। हाथों में हाथ डालकर दोनों नए साल का वेलकम करने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। इतने में मीडिया ने उनके इन प्यार भरे पलों को कैमरे में कैद कर लिया। आप भी देखिए, उनको इस प्यार भरे अंदाज में।
पढ़ें इसे भी : 2017 में विराट कोहली को मिलेंगे ये चैलेंज, दिखाना होगा दम

स्पोर्ट्स मैग्जीन में नजर आए थे दोनों
इससे पहले युवराज सिंह और हेजल कीच एक स्पोर्ट्स मैग्जीन के लिए पोज देते नजर आए थे। मैग्जीन के उस पोज में भी दोनों एकदूसरे के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। हाल ही में हुई दोनों की शादी में कई बड़े सेलेब्स को जश्न के दौरान देखा गया था। शादी की तस्वीरें और उनमें शिरकत करने आये सेलेब्स का वीडियो भी जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था।
पढ़ें इसे भी : किक्रेटर्स की ये हेयरस्टाइल है इतनी वियर्ड और फनी, देखने के बाद नहीं रुकेगी हंसी...
कैमरे ने किया कैद
उसके बाद दोनों कुछ ऑफीशियल फोटोशूट करने के बाद हनीमून के लिए रवाना हो गए। अब दोनों वापस लौटे हैं तो मीडिया की नजरों से बच नहीं सके और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान इन्हें कर लिया गया कैमरे में कैप्चर। वहीं लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवराज सिंह की अब धमाकेदार वापसी की उम्मींद की जा रही है। उधर, हेजल कीच के पास भी कुछ प्रोजेक्ट हैं।
पढ़ें इसे भी : अनुराग के बाहर होते ही अब क्या सौरव गांगुली बनेंगे नए BCCI अध्यक्ष

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma