भारतीय क्रिकेट टीम के युवा क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपनी सगाई की अटकलों पर विराम लगा दिया है। फाइनली उन्‍होंने दीपावली के दिन बॉलीवुड एक्ट्रेस से सगाई कर ली है। युवराज ने सगाई के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हेजल के साथ भांगड़ा भी किया। कहा जा रहा है फरवरी 2016 में ये दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हेजल के साथ कार में
युवा क्रिकेटर युवराज सिंह भी अब जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दीपावली के दिन उन्‍होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई कर ली। इस बात की पुष्टि खुद युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने की है। उनका कहना है कि उनके बेटे की सगाई हो चुकी है, लेकिन अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। ये फैसला जल्‍द ही दोनो परिवार मिलकर लेंगे। वहीं अपनी सगाई के क्रिकेटर युवराज सिंह काफी खुश हैं। उन्‍होंने सगाई के बाद मुंबई लौटने पर अपनी खुशी जताई। वे इतने खुश थे कि एयरपोर्ट पर भांगड़ा करने लगे। इस दौरान उनके साथ उनकी मंगेतर हेजल हेजल कीच भी थीं। हालांकि थोड़ी देर भांगड़ा करने के बाद वह हेजल के साथ कार में बैठ कर चले गए
एक अलग अंदाज में

गौरतलब है कि युवराज सिंह ब्रिटेन मूल की मॉडल और अभिनेत्री हेज़ल कीच के साथ लंबे समय से एक रिश्‍ते में थे। वह पिछले काफी दिनों से कई जगह पर एक साथ देखे गए। हेज़ल को हाल ही में युवराज की मां और उनके कुछ खास दोस्‍तों के साथ बेंगलुरु के मंदिर में देखा गया था। इसके अलावा बीते दिनों हुई हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी में भी यह दोनों एक साथ एक अलग अंदाज में दिखाई दिए। बताते चलें कि क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम अफेयर्स को लेकर कई फिल्मी नायिकाओं के साथ चर्चा में रहा है। युवराज सिंह लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 293 वन-डे मैचों में 8329 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 13 शतक और 51 अर्धशतक जमाए हैं। युवराज टीम इंडिया के विश्‍व कप 2011 के हीरो भी रहे थे।

Posted By: Shweta Mishra